एक्सप्लोरर
In Pics: 17 साल की उम्र में निराश होकर छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर सात साल बाद की वापसी, बेहद फिल्मी है वरुण चक्रवर्ती की कहानी
Varun Chakravarthy: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का क्रिकेटर बनने का सफर बेहद दिलचस्प रहा है. एक वक्त उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाने का सपना पूरी तरह छोड़ दिया था.
वरुण चक्रवर्ती
1/7

वरुण चक्रवर्ती फिलहाल KKR के लीड स्पिनर हैं. वह मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. IPL 2022 में फ्लॉप रहने के बाद 2023 में वह फिर अपने रंग में नजर आ रहे हैं. बता दें कि IPL 2020 और 2021 में वह KKR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
2/7

वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं. उन्होंने 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. हालांकि उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण वह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. वह भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2020 भी खेल चुके हैं.
Published at : 07 Apr 2023 10:37 AM (IST)
और देखें


























