एक्सप्लोरर
PHOTO: खूबसूरती के मामले में किसी मॉडल से कम नहीं यह तेज गेंदबाज, WPL में दिखा रही है कमाल
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में एसोसिएट देश की खिलाड़ी के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाली तारा नॉरिस ने अपनी गेंदबाजी से अभी तक सभी को काफ प्रभावित किया है.
तारा नॉरिस (फोटो सोर्स - PTI)
1/6

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का आगाज 4 मार्च से देखने को मिला. इस टी20 लीग में वर्ल्ड क्रिकेट की एक से एक शानदार महिला खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दे रही हैं. इसी में एक खिलाड़ी ऐसी भी है जिसको लेकर किसी ने पहले अधिक नहीं सुना था लेकिन मैदान पर उतरने के साथ उस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर दिया. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी तेज गेंदबाज तारा नॉरिस हैं. (फोटो सोर्स – तारा नॉरिस/इंस्टाग्राम)
2/6

24 साल की तारा नॉरिस को विमेंस प्रीमियर लीग में अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिला. तारा ने मिले इस मौके को दोनों हाथों से लपकते हुए अपने 4 ओवरों 29 रन देते हुए आधी आरसीबी महिला टीम को पवेलियन भेजने का काम किया. (फोटो सोर्स – तारा नॉरिस/इंस्टाग्राम)
Published at : 12 Mar 2023 07:25 PM (IST)
और देखें



























