एक्सप्लोरर
Year Ender 2023: न शमी.. न सिराज, इस साल टीम इंडिया के लिए इस गेंदबाज ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट; देखें टॉप-5 की लिस्ट
Team India: साल 2023 में टीम इंडिया का महज एक ही मुकाबला बाकी रह गया है. मंगलवार को शुरू हो रहे इस मैच से पहले जानिए भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज कौन-कौन हैं..
टीम इंडिया
1/5

साल 2023 में अब तक टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का काम रवींद्र जडेजा ने किया है. जडेजा ने इस साल टीम इंडिया के लिए 35 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 66 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बॉलिंग एवरेज 23 और स्ट्राइक रेट 42 रहा है.
2/5

इस साल कुलदीप यादव भारत के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 39 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 63 विकेट लिए. उन्होंने 18.85 की बॉलिंग एवरेज और 23.6 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की.
Published at : 25 Dec 2023 08:56 AM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion



























