एक्सप्लोरर
The Romantics: शाहरुख खान से लेकर सूरज बड़जात्या तक, 'द रोमांटिक्स' में सेलेब्स ने किए ये चौंका देने वाले खुलासे
‘The Romantics’ सीरीज़ 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. जिसमें यशराज फिल्म्स की कई फिल्मों का सफर दिखाया गया है. लेकिन यहां हम आपको 'द रोमांटिक्स' पर सेलेब्स के किए खुलासों के बारे में बताएंगे..
'द रोमांटिक्स' में सेलेब्स ने किए कई खुलासे
1/6

इसलिए SRK ने कहा 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को हां - शाहरुख खान फिल्म 'DDLJ' के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे, क्योंकि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई थी. ऐसे में वो सीधे आदित्य चोपड़ा को ना नहीं कह सकते थे. वहीं जब एक दिन एक्टर फिल्म के लिए आदित्य को 'ना' कहने वाले थे, तभी उनके सेट पर एक बूढ़ी औरत उनसे मिलने आई. उन्होंने शाहरुख से कहा, "मैं आपके काम की फैन हूं, आप एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन आप हर फिल्म में मरते हैं. मुझे ये पसंद नहीं है." इस घटना के तुरंत बाद ही शाहरुख को 'डीडीएलजे' के लिए हां कह दिया.
2/6

नेपोटिज्म पर बोले आदित्य चोपड़ा – इस शो में आदित्य ने नेपोटिज्म पर भी बात की. उन्होंने कहा कि, पुराने दिनों में बच्चों के लिए अपने पेरेंट्स के काम को अपनाना बहुत ही नॉर्मल था. लेकिन अब नेपोटिज्म की बातें होती हैं. इसी दौरान उन्होंने कहा कि, नेपोटिज्म की बात तो कहीं से भी सही नहीं है क्योंकि इंडस्ट्री से होने के बावजूद लोगों ने उदय चोपड़ा को स्वीकार नहीं किया. जबकि, उनके द्वारा लॉन्च किए गए रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा जैसे बाहरी लोगों का उनके टैलेंट की वजह से सभी ने खुले हाथों से स्वागत किया गया.
Published at : 22 Feb 2023 05:42 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
दिल्ली NCR
इंडिया
क्रिकेट




























