एक्सप्लोरर
बांग्लादेशी प्लेन क्रैश ने की इन बड़े विमान हादसों की यादें ताजा
1/9

24 मार्च 2015 को जर्मनविंग्स फ्लाईट 9525 विमान स्पेन के बार्सिलोना से उड़ान भरने के बाद फ्रांसीसी आल्प्स में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार सभी 150 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई थी. अधिकारिक बयान में यह बताया गया कि विमान के को-पायलट एंड्रियास लुबित्ट ने अपने साथी पायलट को कॉकपिट के बाहर लॉक करने के बाद विमान को जानबूझ कर दुर्घटनाग्रस्त करा दिया. बाद में जांच में पता चला कि पायलट एंड्रियास लुबित्ट डिप्रेशन से पीड़ित था.
2/9

24 जुलाई 2014 - बुरीकिना फासो से अल्जीरिया जाने वाला एयर अल्जीरी का विमान 5017 माली में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. खराब मौसम की वजह से उठान भरने के एक घंटे से भी कम वक्त में विमान का संपर्क रडार सिस्टम से टूट गया. इस विमान में सवार 116 लोगों की मौत हो गई.
Published at :
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
क्रिकेट

























