एक्सप्लोरर

Viral Video: गैर-मुस्लिम तुम्हारे दुश्मन हैं, बच्चे अच्छी तरह इसे समझ लें... वायरल वीडियो में जहर उगल रहा कट्टरपंथी मौलवी कौन है

Viral Video News: सोशल मीडिया पर एक 'कट्टरपंथी मौलवी' का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कथराडा ने अपने भड़काऊ भाषण के दौरान कहा है कि वे (गैर-मुस्लिम) इस्लाम पर झूठे आरोप लगाते हैं क्योंकि वे अल्लाह के दुश्मन हैं. 

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मौलवी की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें मौलवी नफरत भरा भाषण दे रहा है. वायरल हो रही वीडियो में मौलवी कहता दिख रहा है कि गैर-मुस्लिम हमारे दुश्मन हैं, हमारे बच्चों को यह समझना चाहिए, 'अल्लाह नास्तिकों का सर्वनाश करे'. 

मिली जानकारी की मुताबिक, मौलवी की यह वायरल वीडियो कनाडा की है. जहां एक कार्यक्रम में कट्टरपंथी मौलवी यूनुस कथराडा ने भड़काऊ भाषण दिया है. बताया जा रहा है कि मौलवी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है. इससे पहले भी मौलवी ने इस तरह के विवादित भाषण दिए हैं. 

मौलवी ने कहा: वे अल्लाह के दुश्मन हैं

मिडिल ईस्ट की खबरों पर नजर रखने वाले अमेरिका स्थित मिडिल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कट्टरपंथी मौलवी का यह वीडियो ट्विटर के जरिये शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. कथराडा ने अपने भड़काऊ भाषण के दौरान कहा है कि वे (गैर-मुस्लिम) इस्लाम पर झूठे आरोप लगाते हैं क्योंकि वे अल्लाह के दुश्मन हैं. 

कट्टरपंथी मौलवी ने आगे कहा है कि जब वे अल्लाह का अपमान करते हैं तब वह अल्लाह के दुश्मन कैसे नहीं हैं? अल्लाह ने कुरान में अपने बारे में कहा है, 'न उसका जन्म हुआ है, न ही उसे पैदा किया गया है. उसके बच्चे नहीं हैं और न ही वह किसी की औलाद है. लेकिन वे (ईसाई) क्या कहते है? वे कहते हैं कि अल्लाह का एक बेटा है. क्या यह अल्लाह के प्रति अपमान को नहीं दिखाता?'

कथराडा यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि आपको क्या लगता है वे आपके दोस्त हैं? नहीं, वे अल्लाह के दुश्मन हैं। तो अगर वे अल्लाह के दुश्मन हैं तो वे आपके करीबी दोस्त कैसे हो सकते हैं? मैं चाहता हूं कि हमारे बच्चे इस बात को अच्छी तरह समझ लें. गैर-मुस्लिम अल्लाह के दुश्मन हैं इसलिए वे आपके भी दुश्मन हैं. उनमें से कुछ लोग तो अल्लाह के अस्तित्व पर ही विश्वास नहीं करते. क्या आप ऐसे किसी शख्स को अपना करीबी दोस्त बनाना चाहते हैं?'

करीब दो मिनट की वीडियो में कट्टरपंथी मौलवी यूनुस कथराडा ने जमकर जहर उगला है. यह वीडियो कब की है, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: Dubai Famous Temple: इस्लामिक देश दुबई में हैं ये आठ शानदार मंदिर, खूब धूमधाम से होती है पूजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
भारत और CSK नहीं, बल्कि इस टीम की ड्रेसिंग रूम मीटिंग में जाने के लिए पैसे देने को तैयार अश्विन
भारत और CSK नहीं, बल्कि इस टीम की ड्रेसिंग रूम मीटिंग में जाने के लिए पैसे देने को तैयार अश्विन
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
भारत और CSK नहीं, बल्कि इस टीम की ड्रेसिंग रूम मीटिंग में जाने के लिए पैसे देने को तैयार अश्विन
भारत और CSK नहीं, बल्कि इस टीम की ड्रेसिंग रूम मीटिंग में जाने के लिए पैसे देने को तैयार अश्विन
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
Vande Bharat Sleeper Express: एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
Embed widget