एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: नतीजों से पहले अमेरिका में हिंसा का डर, कई इलाकों में दफ्तर-दुकानें एहतियातन सील

नतीजों से पहले सरकारी विभागों को प्लाई बोर्ड से ढंका गया है. व्हाइट हाउस की सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया है.चुनाव से पहले रिकॉर्ड बंदूकों की बिक्री हुई है. बंदूक खरीदने वाले 50 लाख लोगों ने बताया कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार अपने हाथ में बंदूक थामी है.

वॉशिंगटन: दुनिया की नजरें भले ही अमेरिकी वोटरों पर हों लेकिन अमेरिकी जनता सहमी हुई है. ये सुनने में आपको अजीब लग सकता है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की जनता नतीजों को लेकर टेंशन में है. वॉशिंगटन से लेकर शिकागो तक में बड़े-बड़े शो रूम और मंत्रालयों, विभागों को प्लाईवुड से बंद किया जा रहा है.

ट्रंप की आखिरी रैली के बाद व्हाइट हाउस में अंधेरा किया मंगलवार सुबह के तीन बजे अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रोशनी में नहाता व्हाइट हाउस अचानक अंधेरे में डूब जाता है. ट्रंप जैसे ही अपनी आखिरी रैली से लौटे व्हाइट हाउस में अंधेरा हो गया. इस वाक्ये ने अमेरिका राष्ट्रपति की सुरक्षा को आशंकाओं से भर दिया है.

ये आशंका सिर्फ व्हाइट हाउस तक सीमित नहीं है, नतीजों से पहले सरकारी विभागों को प्लाई बोर्ड से ढंका गया है. मैग्नीफीशिएंट माइल फैशन स्ट्रीट शिकागो आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद में से एक है, लेकिन आजकल यहां पर बड़े-बड़े शो रूम के बाहर पुलिस की गाड़ियां खड़ी हैं.

US Elections: वोटिंग के बीच ट्रंप ने कहा- मेरे लिए जीतना आसान, हार पचा पाना मुश्किल

अमेरिकी चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा हैं ट्रंप, हिंसा की आशंका अमेरिका से आने वाली इन अप्रत्याशित तस्वीरों की वजह डॉनल्ड ट्रंप हैं जो अमेरिकी चुनावों का सबसे बड़ा मुद्दा हैं. अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप को चुनाव जिताने या फिर उन्हें हराने के लिए वोटिंग हो रही है. ट्रंप को लेकर यही चुनावी जुनून अमेरिका के टेंशन की वजह है. आशंका है कि अगर डॉनल्ड ट्रंप जीते तो फिर अमेरिकी अश्वेत हिंसा कर सकते हैं और अगर डॉनल्ड ट्रंप हारे तो उनके समर्थक हंगामा कर सकते हैं. सीधी बात ये है कि चुनाव का रिजल्ट जो भी हो, अमेरिका में हिंसा की बात कही जा रही है.

सबसे बड़ी फैशन स्ट्रीट के शो रूम पर लगे लकड़ी के कवर मैग्नीफीशिएंट माइल फैशन स्ट्रीट के जिन शो रूम पर लकड़ी का कवर लगाया जा रहा है वहां इसी साल अगस्त महीने में ही लूटमार हो चुकी है. अश्वेत लोगों ने दुनिया के मशहूर ब्रांड वाले इन शो रूम में घुसकर लूटमार और तोड़फोड़ की थी.

US Presidential Election: ट्रंप के बेटे ने कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा, शेयर किया भारत का विवादित नक्शा

वॉशिंगटन में भी हिंसा की आशंका, लोहे की बाड़ लगाई गई हिंसा की ऐसी ही आशंका वॉशिंगटन में भी है, जहां इसी साल जॉर्ज फ्लोयड नाम के अश्वेत के बाद काफी हिंसा हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के बाहर आगजनी तक की थी. तभी से व्हाइट हाउस की सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया है, उसके बाहर लोहे की बाड़ लगा दी गई है. व्हाइट हाउस के पास अमेरिकी मंत्रालय के बाहर कांच पर प्लाईबोर्ड लगाया गया है.

नजीतों से पहले बंदूक की रिकॉर्ड बिक्री अमेरिका में असुरक्षा की भावना का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि चुनाव से पहले रिकॉर्ड बंदूकों की बिक्री हुई है. बंदूक खरीदने वाले 50 लाख लोगों ने बताया कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार अपने हाथ में बंदूक थामी है. अमेरिका में हर 100 नागरिक पर 120.5 बंदूकें हैं. जिसने नतीजे के दिन एकतरफा नतीजा आने पर हिंसक झड़प और गृहयुद्ध का खतरा पैदा होने की आशंका को बढ़ा दिया है.

US Elections 2020: अमेरिका में मतदाताओं के दमन का लंबा इतिहास रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल फाइटर जेट के प्लांट में सेंधमारी, कैमरे वाला चश्मा लगाकर कर रहा था जासूसी, जानें कैसे पकड़ा गया
राफेल फाइटर जेट के प्लांट में सेंधमारी, कैमरे वाला चश्मा लगाकर कर रहा था जासूसी, जानें कैसे पकड़ा गया
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, भारत-बांग्लादेश क्रिकेट ग्राउंड में आएंगे करीब, BNP ने दिया बड़ा बयान
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, भारत-बांग्लादेश क्रिकेट ग्राउंड में आएंगे करीब, BNP ने दिया बड़ा बयान
ईरान के पास वो कौन सा सीक्रेट हथियार, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज, जानें पावर
ईरान के पास वो कौन सा सीक्रेट हथियार, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज, जानें पावर
'चीन और बांग्लादेश के बीच दोस्ताना..', भारत के खास पड़ोसी पर डोरे डाल रहा 'ड्रैगन', रहमान के आते ही एक्टिव बीजिंग
'चीन और बांग्लादेश के बीच दोस्ताना..', भारत के खास पड़ोसी पर डोरे डाल रहा 'ड्रैगन', रहमान के आते ही एक्टिव बीजिंग

वीडियोज

Delhi Dwarka Accident: Sahil की मां की गुहार..आरोपी के पिता​ को पुलिस क्यों नहीं कर रही गिरफ्तार?
Maharashtra Breaking: लड़की के अपहरण के बाद हिंदू संगठनों का हंगामा, हाइवे किया जाम | Baramati
Assam Elections 2026: Bhupen Borah 22 फरवरी को होंगे BJP में शामिल | Himanta Biswa Sarma
Gold-Silver Traders के लिए Big Update! MCX ने बढ़ाया Trading Time | Paisa Live
₹1.5 Lakh तक Cashless Treatment – Road Accident Victims के लिए बड़ी खबर | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में बदलेगा समीकरण! 37 सीटों के चुनाव से बदलेगी तस्वीर, किन नेताओं की वापसी नामुमकिन, समझें गणित
राज्यसभा में बदलेगा समीकरण! 37 सीटों के चुनाव से बदलेगी तस्वीर, किन नेताओं की वापसी नामुमकिन, समझें गणित
UP SIR Update: यूपी में आपको भी मिला चुनाव आयोग का नोटिस? तो करना होगा ये काम, निर्वाचन अधिकारी ने दी अहम जानकारी
यूपी में आपको भी मिला चुनाव आयोग का नोटिस? तो करना होगा ये काम, अधिकारी ने दी अहम जानकारी
T20 World Cup: अगर सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, तो क्या टी20 वर्ल्ड कप में फिर होगा भारत के साथ मैच? जानें दोनों ग्रुप्स की डिटेल
अगर सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, तो क्या टी20 वर्ल्ड कप में फिर होगा भारत के साथ मैच? जानें दोनों ग्रुप्स की डिटेल
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- 'छोड़ दो एक्सपो'
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- 'छोड़ दो एक्सपो'
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, संजय दत्त, जावेद अख्तर-जीशान सिद्दीकी सहित कई दिग्गज देखने पहुंचे
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, जावेद अख्तर सहित कई सेलेब्स देखने पहुंचे
महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
नया आधार ऐप हुआ लाॅन्च, जानें इसमें क्या हैं फीचर्स और क्या हैं फायदे
नया आधार ऐप हुआ लाॅन्च, जानें इसमें क्या हैं फीचर्स और क्या हैं फायदे
पहले घूसखोर पंडत और अब यादव जी की लव स्टोरी... जानें जातियों पर बनीं कौन-सी फिल्में?
पहले घूसखोर पंडत और अब यादव जी की लव स्टोरी... जानें जातियों पर बनीं कौन-सी फिल्में?
Embed widget