एक्सप्लोरर

गाजा में सीजफायर पर अमेरिका का वीटो, दोहा सम्मेलन में एंटोनियो गुटेरेस बोले- 'हार नहीं मानूंगा'

Israel-Hamas War: दोहा फोरम सम्मेलन में जॉर्डन के विदेश मंत्री ने कहा कि फिलिस्तीनियों को गाजा से बाहर निकालने के लिए इजरायल पॉलिसी लागू कर रहा है.

UN Chief Antonio Guterres: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोहा सम्मेलन में कहा कि वह गाजा में मानवीय युद्धविराम की अपील करना नहीं छोड़ेंगे. इससे पहले इजराइल और हमास के बीच युद्ध में तत्काल मानवीय युद्धविराम की प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मांग पर अमेरिका ने वीटो कर दिया. जिसके बाद एंटोनियो गुटेरेस ने दोहा फोरम सम्मेलन में कहा कि युद्ध ने सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता और अधिकार को कमजोर कर दिया है.

एंटोनियो गुटेरेस ने की युद्धविराम की अपील

एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, "मैंने सुरक्षा परिषद से मानवीय तबाही को रोकने के लिए दबाव डालने का आग्रह किया और युद्धविराम घोषित करने की अपनी अपील दोहराई. अफसोस की बात है कि सुरक्षा परिषद ऐसा करने में विफल रही, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा."

इस बीच, कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा कि दोहा इजरायल और हमास पर युद्धविराम के लिए दबाव बनाना जारी रखेगा. कतर हमास और इजराइल के बीच बातचीत का नेतृत्व कर रहा है.

गाजा में युद्ध विराम की आवश्यकता- UNRWA

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के प्रमुख फिलिप लाजारिनी ने कहा ने कहा, "गाजा में जो हो रहा है वह पृथ्वी पर नरक के समान है अगर इसे समाप्त करना चाहते हैं तो मानवीय युद्धविराम की आवश्यकता है."

दोहा फोरम सम्मेलन में जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा कि इजराइल फिलिस्तीनियों को गाजा से बाहर करने की एक व्यवस्थित नीति लागू कर रहा है, जिससे आने वाली पीढियां प्रभावित होंगी.

दोनों देशों के बीच दो महीने पहले शुरू हुआ जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. नवंबर के आखिर में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन युद्धविराम खत्म होते ही इजरायल ने फिर से गाजा पर बम शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: क्या थम जाएगी दुनिया में 'तीसरी जंग'? तेल से भरे इलाके को लेकर 'लड़ने' वाले वेनेजुएला-गुयाना बातचीत को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War News Live: लेबनान-इजरायल के बीच लागू होगा सीजफायर, ईरान से बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
Live: लेबनान-इजरायल के बीच लागू होगा सीजफायर, ईरान से बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
Iran-US war: हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत का अल्टीमेटम- 'हमले बर्दाश्त नहीं....'
हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत का अल्टीमेटम- 'हमले बर्दाश्त नहीं....'
'अमेरिकी नेता हवा में महल बना रहे...', ईरान ने फिर ट्रंप को कर दिया ट्रोल, ऊंट वाली कहावत सुनाकर उड़ाई खिल्ली
'अमेरिकी नेता हवा में महल बना रहे...', ईरान ने फिर ट्रंप को कर दिया ट्रोल, ऊंट वाली कहावत सुनाकर उड़ाई खिल्ली
'हां, मैं पाकिस्तान जाऊंगा...आसिम मुनीर बहुत अच्छे', PAK के लिए क्यों प्यार लुटाने लगे ट्रंप?
'हां, मैं पाकिस्तान जाऊंगा...आसिम मुनीर बहुत अच्छे', PAK के लिए क्यों प्यार लुटाने लगे ट्रंप?

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US war: हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत का अल्टीमेटम- 'हमले बर्दाश्त नहीं....'
हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत का अल्टीमेटम- 'हमले बर्दाश्त नहीं....'
'आज के भारत को कल के आंकड़ों में ढालने की कोशिश...', महिला आरक्षण पर सदन में बोलीं इकरा हसन
'आज के भारत को कल के आंकड़ों में ढालने की कोशिश...', महिला आरक्षण पर सदन में बोलीं इकरा हसन
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
सोहेल कथूरिया से तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं है'
सोहेल कथूरिया से तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं है'
Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
Delimitation Bill 2026: 'मैं चाहता हूं, बंगाल भी कश्मीर बने', आगा सैयद रुहुल्लाह ऐसा क्या बोले? सीट से खड़े हो गए अमित शाह
'मैं चाहता हूं, बंगाल भी कश्मीर बने', आगा सैयद रुहुल्लाह ऐसा क्या बोले? सीट से खड़े हो गए अमित शाह
Bone Broth Soup Benefits : बोन ब्रोथ सूप से बढ़ाएं प्रोटीन और पाएं मजबूत गट हेल्थ, जानें इसके फायदे
बोन ब्रोथ सूप से बढ़ाएं प्रोटीन और पाएं मजबूत गट हेल्थ, जानें इसके फायदे
Car AC mileage Impact: क्या बार-बार AC बंद करने से ज्यादा माइलेज देती है कार, यह तरीका फायदेमंद या खतरनाक?
क्या बार-बार AC बंद करने से ज्यादा माइलेज देती है कार, यह तरीका फायदेमंद या खतरनाक?
Embed widget