एक्सप्लोरर

ब्रिटेन: एक बार फिर एस्ट्राजेनिका के टीके के इस्तेमाल पर उठे सवाल, 'खून का थक्का' के बाद 7 की मौत

एस्ट्राजेनिका वैक्सीन से 'खून का थक्का' जमने के मामलें सामने आने के बाद कई यूरोपीय देश इसके इस्तेमाल पर रोक लगा चुके हैं. नीदरलैंड ने भी शुक्रवार को 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को एस्ट्रेजेनिका वैक्सीन देने पर रोक लगा दी थी. यहां एस्ट्राजेनिका वैक्सीन से 'खून का थक्का' जमने के पांच मामले सामने आए थे, जिसमें से एक मरीज की मृत्यु हो गयी थी.

ब्रिटेन में एस्ट्राजेनिका वैक्सीन से 'खून का थक्का' (Blood Clots) जमने के मामलें में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से बीमार है. ब्रिटेन की मेडिसिन्स एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने एक बयान में गुरुवार को कहा था कि 24 मार्च तक वैक्सीन से खून का थक्का जमने के मामले बढ़कर 30 हो गए हैं. एजेंसी ने शनिवार को अपने बयान में कहा है कि, इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन की एजेंसी ने कहा कि 24 मार्च तक एस्ट्रेजेनिका के 181 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिनमें से 30 ऐसी घटना सामने आई है. इससे पहले एजेंसी ने कहा था कि 18 मार्च तक 110 लाख वैक्सीन की डोज दी गई थी, जिनमें से कुल 5 ऐसे खून का थक्का जमने के मामले सामने आए थे.

मेडिसिन्स एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी के चीफ डॉक्टर जून रैन ने कहा, "मौजूदा समीक्षा के आधार पर एस्ट्रेजेनिका के कोविड-19 टीके का फायदा इससे होने वाले किसी भी जोखिम से ज्यादा है और आपको जब भी वैक्सीन के लिए आमंत्रित किया जाता है आपको अपना टीका लगाना चाहिए."  साथ ही उन्होंने कहा, "एस्ट्रेजेनिका और फाइजर की वैक्सीन ने कोविड-19 के खिलाफ ‘उच्च स्तर सुरक्षा’ की सुरक्षा दी है. हालांकि सभी वैक्सीन और दवाईयों के कुछ ना कुछ साइड इफैक्ट्स होते हैं."

ब्रिटेन में 6 लाख डोज पर एक मामला

नई रिपोर्ट्स के आने के बाद ब्रिटेन में एस्ट्रोजेनिका वैक्सीन की 6 लाख डोज में ऐसा सिर्फ एक मामला आया है. ब्रिटेन की एजेंसी ने अपने बयान में कहा, "हालांकि फाइजर और बायोटेक की वैक्सीन भी ब्रिटेन में लगाई जा रही है, लेकिन उससे ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है. हम इन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं."

जर्मनी ने भी 'खून का थक्का' जमने के 31 मामलें सामने आने के बाद 60 वर्ष से काम आयु के लोगों में इस वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. फ्रांस समेत अन्य कई देशों ने भी अपने यहां इस वैक्सीन के इस्तेमाल पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाए हैं. जबकि डेनमार्क और नॉर्वे ने एस्ट्राजेनिका वैक्सीन के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है.

वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर 7 अप्रैल को जारी हो सकती है नयी सूचना 

यूरोपीय संघ की औषधि नियामक संस्था जिसने WHO की तर्ज पर एस्ट्राजेनिका वैक्सीन के इस्तेमाल को पूरी तरह सुरक्षित बताया था जल्द ही इसको लेकर दोबारा 7 अप्रैल को नयी सूचना जारी कर सकती है. इससे पहले बुधवार को ईएमए ने कहा था कि टीका सुरक्षित है और विशेषज्ञों ने जैसे आयु, लिंग या मेडिकर हिस्ट्री में कोई विशिष्ट जोखिम कारक नहीं पाया.

यह भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ मुठभेड़: लापता जवानों की तलाश एक बार फिर तेज, नक्सली इलाके में 600 जवानों की बटालियन रवाना

केरल: पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, पार्टी पर लगाए ये आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिक्स के बाद ईरान-UAE में 'दोस्ती', पेजेश्कियान बोले - 'बीती बातों को...'
ब्रिक्स के बाद ईरान-UAE में 'दोस्ती', पेजेश्कियान बोले - 'बीती बातों को...'
ब्रिटेन के होंगे टुकड़े? UK से अलगाव के लिए तीन देश हुए एकजुट!
ब्रिटेन के होंगे टुकड़े? UK से अलगाव के लिए तीन देश हुए एकजुट!
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget