एक्सप्लोरर

केरल: पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अनन्या कुमारी ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, पार्टी पर लगाए ये आरोप

कोल्लम की रहने वाली 28 वर्षीय अनन्या पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं. वो केरल की पहली ट्रांसजेंडर रेडियो जॉकी भी रह चुकी हैं. अनन्या का कहना है कि वो महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए एक सुरक्षित समाज बनाना चाहती हैं और अपनी पढ़ाई भी पूरी करना चाहती हैं.

केरल की पहली ट्रांसजेंडर प्रत्याशी अनन्या कुमारी एलेक्स ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. अनन्या ने अपनी ही पार्टी डेमोक्रेटिक सोशल जस्टिस पार्टी (DSJP) के नेताओं पर उनके साथ लिंग भेद करने और गंभीर मानसिक व शारीरिक यातना देने का आरोप लगाते हुए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.

मालाप्पुरम की वेंगरा सीट से चुनाव मैदान में उतरी अनन्या ने अपनी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. अनन्या ने कहा, "मेरी पार्टी इन चुनावों में अपने प्रचार और फायदे के लिए मेरा इस्तेमाल कर रही हैं. इन चुनावों में मुझे आगे रखने के पीछे उनका कुछ खास मकसद था. पार्टी द्वारा मुझे गंभीर मानसिक व शारीरिक यातना के साथ साथ लिंग भेद का भी सामना करना पड़ रहा है."

विपक्षी नेताओं के खिलाफ गलत बयानबाजी के लिए किया मजबूर 

अनन्या कुमारी ने कहा, "पार्टी के नेताओं ने मुझे राज्य की वर्तमान LDF सरकार की आलोचना करने और UDF उम्मीदवार पीके कुन्हाली के खिलाफ गलत बयानबाजी के लिए मजबूर किया था. चुनाव प्रचार के दौरान मुझे कई बार पर्दा लगाने के लिए भी मजबूर किया गया. पार्टी द्वारा मिले इस उत्पीड़न के चलते मैंने इन चुनावों से हटने का फैसला लिया. मैं अब और अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकती."

अनन्या कुमारी ने आरोप लगाया कि जब मैंने दुर्व्यवहार का विरोध किया तब DSJP नेताओं ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा, "मैंने केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था. पार्टी ने मुझे मालाप्पुरम की वेंगरा सीट से चुनाव मैदान में उतारा. ये मेरा फैसला नहीं था, मुझे जानबूझकर इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया था."

पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं अनन्या 

कोल्लम की रहने वाली 28 वर्षीय अनन्या पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं. वो केरल की पहली ट्रांसजेंडर रेडियो जॉकी भी रह चुकी हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को भी होस्ट किया था. अनन्या को मलयालम, इंग्लिश, हिंदी, तमिल और कन्नड़ भाषाएं आती हैं.

यह भी पढ़ें 

नए कोरोना मामलों में भारत दुनिया में सबसे आगे, पिछले 24 घंटों में मिले रिकॉर्ड 93,249 मामले

कोरोना की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी की हाई लेवल बैठक, कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
CJP Protest Live Updates: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
LIVE: SC में दिल्ली में सख्ती के खिलाफ सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले सिब्बल
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget