एक्सप्लोरर

Karnataka Bank: आरबीआई ने कर्नाटक बैंक पर की कार्रवाई, कर रहा था नियमों का उल्लंघन 

RBI Action: प्राइवेट सेक्टर का कर्नाटक बैंक आरबीआई के कई दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहा था. इसके चलते उस पर एक्शन लिया गया है.

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने प्राइवेट सेक्टर के कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय बैंक के अनुसार, कर्नाटक बैंक कई नियमों का उल्लंघन कर रहा था. इसके चलते प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक पर 59 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है. 

कर्नाटक बैंक को भरने होंगे 59 लाख रुपये से ज्यादा 

आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह जुर्माना 14 मई, 2024 को लगाया गया है. कर्नाटक बैंक लिमिटेड को 59,10,000 रुपये भरने का आदेश दिया गया है. केंद्रीय बैंक के अनुसार, यह बैंक डिपॉजिट पर ब्याज दर और एसेट क्लासिफिकेशन एवं एडवांस से जुड़े दिशा निर्देशों का सही से पालन नहीं कर रहा था. आरबीआई ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के तहत कर्नाटक बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है. 

कई अयोग्य कंपनियों के नाम से खोले थे अकाउंट

केंद्रीय बैंक ने कर्नाटक बैंक के 31 मार्च, 2022 के वित्तीय नतीजों के आधार पर जांच शुरू की थी. इसमें पता चला कि बैंक कई निर्देशों का उचित तरीके से पालन नहीं कर रहा है. इसके बाद आरबीआई की ओर से बैंक को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इसमें बैंक की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया था. इस नोटिस के बदले में बैंक की तरफ से मिले जवाब का विश्लेषण करने के बाद जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया. बैंक ने कई अयोग्य कंपनियों के नाम से अकाउंट खोले थे. साथ ही तय समय सीमा के अंदर वह कुछ लोन अकाउंट को रीन्यू और रीव्यू नहीं कर पाया. न ही बैंक ने इन्हें नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित किया था. 

कस्टमर्स पर नहीं पड़ेगा आरबीआई के फैसले का असर 

आरबीआई ने कहा कि कर्नाटक बैंक के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से कस्टमर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. कर्नाटक बैंक मेंगलुरु स्थित एक प्राइवेट बैंक है. इसकी 22 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 915 ब्रांच, 1188 एटीएम और लगभग 1.1 करोड़ कस्टमर हैं. बैंक के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्टेड हैं.

ये भी पढ़ें 

Wipro: विप्रो से एक और बड़ा इस्तीफा, COO अमित चौधरी ने छोड़ी कंपनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: ‘पान की दुकान’ पर झूमा इंटरनेट, दिशा पटानी का कातिलाना अंदाज़ वायरल!
India-US Trade Deal:किन उत्पादों पर नहीं लगेगा शुल्क और किन उत्पादों की नहीं होगी एंट्री,जानिए सबकुछ
India-US Trade Deal:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर Congress ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात! | America
IPO Alert: Fractal Analytics IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
Video:
"29 साल की बूढ़ी हूं" सरकारी नौकरी से परेशान महिला ने रोया अपना दुखड़ा, यूजर्स बोले, रिजाइन मार दो
Embed widget