एक्सप्लोरर

2000 करोड़ खर्च कर चीन ने पाकिस्तान में बनाया ग्वादर एयरपोर्ट, SCO समिट में पहुंचे PM ने किया उद्घाटन

Pakistan China Sign Gwadar Agreements: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने 60 अरब अमेरिकी डॉलर के सीपीईसी की बात कही है.

Pakistan China Sign Gwadar Agreements: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के साथ आपसी और क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान दोनों पक्षों ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए और बीजिंग की ओर से वित्तपोषित ग्वादर हवाई अड्डे का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया.

सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी विश्वास और साझा सिद्धांतों पर आधारित पाकिस्तान-चीन रणनीतिक सहकारी साझेदारी पर संतोष जाहिर किया. खबर में कहा गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयाम और पारस्परिक, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा

दोनों नेताओं ने सभी प्रमुख मुद्दों पर एक-दूसरे के प्रति समर्थन दोहराया और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) चरण दो के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. दोनों नेताओं ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि 60 अरब अमेरिकी डॉलर के सीपीईसी के अंतर्गत सहयोग एक नए चरण में प्रवेश कर गया है.

प्रधानमंत्री शरीफ ने ली को भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान चीनी निवासियों और देश में परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों को मजबूत करने सहित उच्च स्तरीय संपर्क जारी रखने पर सहमति जताई.

ग्वादर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्धाटन

बैठक में पाकिस्तान में चीनी उद्योग के स्थानांतरण पर चर्चा की गई और पाकिस्तान में चीनी निवेश बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई. दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित समारोह के दौरान संयुक्त रूप से नए ग्वादर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पट्टिका का अनावरण किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री ली चार दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे, जिसके दौरान वह एससीओ शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे.

(इनपुट-पीटीआई)

ये भी पढ़ें: 'हिंदू त्योहारों के दौरान पत्थरबाजी पर राहुल गांधी हो जाते हैं मौन...', गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget