एक्सप्लोरर

Pakistan: बलूच उग्रवादी गुट ने तहरीक-ए-तालिबान से मिलाया हाथ, अबतक 22 आतंकी संगठन TTP में शामिल

Tehreek-e-Taliban Pakistan: रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने सरकार के साथ अस्थिर संघर्ष विराम को समाप्त कर दिया. साथ ही लड़ाकों को देशभर में हमले करने का आदेश दिया.

Militant Groups In Pakistan: पाकिस्तान में आतंकवाद और उससे जुड़े संगठन तेजी से अपनी ताकत में इजाफा कर रहे हैं. स्थानीय मीडिया ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को दावा किया कि बलूचिस्तान (Balochistan) का एक आतंकवादी गुट इसमें शामिल हो गया है. 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने टीटीपी प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी की ओर से जारी एक बयान का हवाला देते हुए कहा, "दक्षिणी बलूचिस्तान के मकरान जिले से अलगाववादी नेता मजार बलूच के नेतृत्व वाला उग्रवादी समूह टीटीपी में शामिल हो गया है."

रिपोर्ट में कहा गया है कि बलूचिस्तान से टीटीपी में शामिल होने वाला यह दूसरा आतंकी संगठन है. पिछले कुछ समय से आतंकी संगठनों का टीटीपी में विलय होने का क्रम लगातार जारी है. इसके बाद अब TTP में शामिल होने वाले आतंकी गुटों की कुल संख्या बढ़कर 22 हो गई है. 

पाकिस्तान में आतंकी संगठन सक्रिय

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने अफगान तालिबान की मदद से सुलह की यह प्रक्रिया साल 2020 से शुरू की थी. इस सुलह प्रक्रिया के जरिए, जमातुल अहरार सहित टीटीपी से अलग हुए कई आतंकी गुट उसमें में फिर से शामिल हो गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने सरकार के साथ अस्थिर संघर्ष विराम को समाप्त कर दिया. इसके साथ ही लड़ाकों को देशभर में हमले करने का आदेश दिया. 

डॉन की खबर के मुताबिक, टीटीपी ने जून में सरकार के साथ हुए समझौते को वापस ले लिया था. बयान में कहा गया, "चूंकि विभिन्न इलाकों में मुजाहिदीन के खिलाफ सैन्य अभियान चल रहा है. इसलिए आपके लिए यह जरूरी है कि आप पूरे देश में जहां कहीं भी हमले कर सकते हैं, करें." प्रतिबंधित आतंकी गुट ने कहा कि उसने बार-बार पाकिस्तान के लोगों को चेतावनी दी थी. गुट ने "धैर्य बनाए रखा ताकि कम से कम हमारी ओर से बातचीत की प्रक्रिया को बाधित न किया जाए."

पाकिस्तान ने दिया सख्ती से निपटने का संकेत

रिपोर्ट के मुताबिक बयान में दावा किया गया है सेना और खुफिया एजेंसियां ​​रुकी नहीं और हमलों को जारी रखा. अब हमारे जवाबी हमले भी पूरे देश में शुरू होंगे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि देश किसी भी आतंकवादी संगठन के सामने नहीं झुकेगा. 'द न्यूज इंटरनेशनल' ने बताया कि शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान में अराजकता फैलाने की कोशिशों के बीच आतंकवाद से सख्ती से निपटा जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः-

Modi Cabinet Decisions: OROP स्कीम में जोड़े गए 5 लाख और नाम, 81 करोड़ गरीबों को अगले एक साल तक मिलेगा मुफ्त अनाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget