एक्सप्लोरर

गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर अमेरिका ने किया वीटो तो नाराज हुए कई देश, रूस ने बताया मध्य पूर्व का सबसे काला दिन

Israel Hamas War Update: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से गाजा में युद्धविराम प्रस्ताव के पक्ष में 13 देशों ने वोट किया. गाजा पट्टी में पिछले दो महीने से युद्ध चल रहा है.

US Veto on UN Ceasefire Resolution: अमेरिका की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मसौदा प्रस्ताव को वीटो करने के बाद कई देशों ने अमेरिका पर निराशा साधा और खेद जताया. मसौदा प्रस्ताव में गाजा में तत्काल मानवीय युद्धविराम की मांग की गई थी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि झांग जून ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि हम बहुत निराशा और खेद व्यक्त करते हैं कि मसौदे को अमेरिका ने वीटो कर दिया है.

फिलिस्तीन ने बताया विनाशकारी

झांग ने आगे कहा कि दो महीने की लड़ाई में पहले ही कई लोगों की मौतों के साथ-साथ भयंकर विनाश हुआ है, तत्काल युद्धविराम सबसे बड़ी शर्त है. संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के स्थायी पर्यवेक्षक रियाद एच मंसूर ने बताया कि यह बेहद अफसोसजनक और विनाशकारी है कि परिषद को अपनी जिम्मेदारी निभाने से रोका गया. संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त अरब अमीरात के उप स्थायी प्रतिनिधि मोहम्मद अबूशाहब ने इसके परिणाम पर गहरी निराशा व्यक्त की. 

रूस ने अमेरिका पर निशाना साधा

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक परिणाम उनके देश को परिषद के सदस्यों से कार्रवाई करने और गाजा में हिंसा को समाप्त करने के लिए आग्रह करने से नहीं रोकेगा. संयुक्त राष्ट्र में रूस के पहले उप स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोलांस्की ने कहा कि आज का दिन मध्य पूर्व में सबसे काले दिनों में से एक बन जाएगा, क्योंकि अमेरिका ने एक बार फिर युद्धविराम के आह्वान को रोक दिया है. 

फ्रांस युद्धविराम के पक्ष में किया वोट

संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि निकोलस डी रिवियेर ने कहा कि उन्होंने मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. डी रिवियेर ने कहा कि फ्रांस संकट के सभी पहलुओं पर परिषद को पूरी तरह से सक्रिय करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, चाहे वह सुरक्षा, मानवीय या राजनीतिक हो.

संयुक्त राष्ट्र में जापान के स्थायी प्रतिनिधि इशिकाने किमिहिरो ने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल ने मसौदे के पक्ष में मतदान किया, क्योंकि सभी नागरिक जीवन की हानि, चाहे फिलिस्तीनी हो या इजरायली, दुखद है. 

ब्रिटेन नहीं था मौजूद 

उन्होंने इस बात पर भी खेद व्यक्त किया कि उसे को अपनाया नहीं जा सका. शुक्रवार (8 दिसंबर) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने संयुक्त अरब अमीरात की ओर से तैयार और लगभग 100 देशों से समर्थित एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान किया, जिसमें गाजा पट्टी में तत्काल मानवीय युद्धविराम का आह्वान किया गया था. इसमें 13 देशों ने पक्ष में मतदान किया. ब्रिटेन गैरहाजिर रहा, जबकि अमेरिका ने इसके खिलाफ मतदान किया.

ये भी पढ़ें: गाजा में सीजफायर पर अमेरिका का वीटो, दोहा सम्मेलन में एंटोनियो गुटेरेस बोले- 'हार नहीं मानूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
US Israel Iran War Live: ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया अटैक, ड्रोन के जरिए बनाया निशाना, फ्लाइट्स पर लगी रोक
Live: ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया अटैक, ड्रोन के जरिए बनाया निशाना, फ्लाइट्स पर लगी रोक
US On Russian Oil: ईरान युद्ध के बीच रूस से तेल खरीद सकेगा भारत, ट्रंप के मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जानें क्यों की तारीफ
ईरान युद्ध के बीच रूस से तेल खरीद सकेगा भारत, ट्रंप के मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जानें क्यों की तारीफ
Iran Earthquake: युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के भयंकर झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 4.1 तीव्रता
युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के भयंकर झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 4.1 तीव्रता

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा; देखें परफॉर्मर लिस्ट
टी20 वर्ल्ड कप 'क्लोजिंग सेरेमनी' में जमेगा रंग, ग्लोबल स्टार भी बिखेरा जलवा
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
आपके पास वाले हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होता है या नहीं? ऐसे करें चेक
Embed widget