एक्सप्लोरर

Iran Israel Crisis: 'मिडिल ईस्ट में भड़की आग खोल रही नरक का द्वार', ईरान-इजरायल जंग पर बोले UN प्रमुख

Iran Israel Conflict: गुटेरेस ने कहा कि मध्य पूर्व के हालात में नाटकीय वृद्धि देखी गई है. यह इतनी नाटकीय है कि मुझे आश्चर्य है कि इस परिषद की ओर से संकल्प 1701 के साथ स्थापित ढांचे का क्या बचा है.

Iran Israel Crisis Latest News: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले की निंदा की है और मिडिल ईस्ट में बढ़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की है.  मिडिल ईस्ट में स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बुधवार को गुटेरेस ने अपनी बात रखी.

गुटेरेस ने कहा, "मध्य पूर्व में भड़की आग तेजी से नरक बनती जा रही है. ठीक एक सप्ताह पहले, मैंने सुरक्षा परिषद को लेबनान में भयावह स्थिति के बारे में जानकारी दी थी. तब से हालात बद से बदतर होते चले गए हैं. जैसा कि मैंने पिछले सप्ताह परिषद को बताया था, ब्लू लाइन में वर्षों से तनाव देखा गया है, लेकिन अक्टूबर से गोलीबारी का दायरा, गहराई और तीव्रता बढ़ गई है."

लेबनान की संप्रभुता का सम्मान की कही बात

उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी इस बात पर जोर दिया कि लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए और लेबनानी राज्य को भी पूरे लेबनान में हथियारों पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए." गुटेरेस ने कहा कि मध्य पूर्व के हालात में नाटकीय वृद्धि देखी गई है. यह इतनी नाटकीय है कि मुझे आश्चर्य है कि इस परिषद की ओर से संकल्प 1701 के साथ स्थापित ढांचे का क्या बचा है.

ईरान के हमले से कम नहीं होगी फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा

इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले के बारे में बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, “जैसा कि मैंने अप्रैल 2024 में ईरानी हमले के संबंध में कहा था, वही मैं अब कह रहा हूं. मैं फिर से इजरायल पर ईरान की ओर से किए गए बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले की कड़ी निंदा करता हूं. ये हमले विडंबनापूर्ण रूप से फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए कुछ भी नहीं करते हैं."

गाजा में तत्काल युद्ध विराम की अपील, हमास से भी कही ये बात

उन्होंने कहा कि हमास की ओर से इजरायल पर हमला किए हुए लगभग एक वर्ष बीत चुका है. इसके बाद से इजरायल की तरफ से हो रही कार्रवाई में गाजा में फिलिस्तीनी लोगों की ओर से झेली गई पीड़ा कल्पना से परे है. गाजा में तत्काल युद्ध विराम का समय आ गया है. उन्होंने हमास से भी सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की बात कही.

एंटोनियो गुटेरेस के इजरायल में प्रवेश पर प्रतिबंध

वहीं, दूसरी ओर मंगलवार (2 अक्टूबर 2024) को इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के इजरायल में प्रवेश पर रोक लगा दी. इजरायल के विदेश मंत्री कैट्ज़ ने कहा कि देश ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अवांछित घोषित कर दिया है और उनके इज़रायल में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. कैट्ज़ ने कहा कि जो कोई भी ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए हमले की निंदा नहीं कर सकता, वह इजरायल में प्रवेश करने का हकदार नहीं है. उन्होंने कहा कि गुटेरेस ने अभी तक 7 अक्टूबर को हमास की ओर से किए गए नरसंहार और यौन अत्याचारों की निंदा नहीं की है.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Elections: MVA का विदर्भ में बड़ा भाई कौन? 62 में से 40 पर कांग्रेस कर रही दावा; अमित शाह का फोकस किधर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत बंद हो गोलीबारी', ट्रंप की ईरान-इजरायल को चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', ट्रंप की ईरान-इजरायल को चेतावनी
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
बलूच हथियारबंद समूहों का दावा, 'अलग-अलग हमलों ने पहुंचाया पाक आर्मी को भारी नुकसान'
बलूच हथियारबंद समूहों का दावा, 'अलग-अलग हमलों ने पहुंचाया पाक आर्मी को भारी नुकसान'
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
टेस्ट में क्या होता है फॉलोऑन? जिसकी वजह से हार की दहलीज पर अफगानिस्तान; जानें ICC का नियम
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
AI In Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
सुप्रीम कोर्ट में अब होगी AI की एंट्री! CJI सूर्यकांत बोले- 'जजों की जगह...'
Embed widget