एक्सप्लोरर

India-Maldives Relations: 'इंडिया हमारे लिए स्पेशल...' बोले मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद- माले की विदेश नीति में इंडिया फर्स्ट

Maldives News: हिंद महासागर के द्वीपीय देश मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भारत की तारीफों के पुल बांधे हैं. दिल्ली आकर उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने दुनियाभर में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई.

India Maldives Relationship: हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश मालदीव (Maldives) के लिए भारत बेहद खास है. इसलिए वहां की विदेश नीति 'इंडिया फर्स्‍ट' (India First) पर आधारित है. यह बात कही है मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद (Foriegn Minister Abdullah Shahid) ने. शुक्रवार को अब्दुल्ला भारत की राजधानी दिल्‍ली में बोल रहे थे.

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने इस तथ्य को रेखांकित करते हुए कि मालदीव की विदेश नीति 'इंडिया फर्स्‍ट' पर आधारित है, उन्‍होंने भारत के साथ मालदीव के संबंधों को "खास" बताया और कहा कि जरूरत के समय बहुत-से देशों का सहयोग और समर्थन करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नेतृत्व उत्कृष्ट रहा है. खुद को सबके बीच स्‍टेब्लिश किया है.

न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, अब्दुल्ला शाहिद ने आगे बढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और उनके बयान को कोट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जी-20 केवल वे 20 देश ही नहीं हैं, जो टेबल के चारों ओर बैठे हैं. अब्दुल्ला शाहिद ने एएनआई से कहा, "मालदीव के लिए, इंडिया स्‍पेशल है.''

यह सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है

अब्दुल्ला ने कहा, ''हमारी विदेश नीति भारत पर आधारित है क्योंकि मैंने आपको पहले ही बता दिया है- हमारे कोई दुश्मन नहीं हैं, लेकिन हम सभी के दोस्त हैं." मालदीव के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के पास सबसे बड़ी आबादी है, और यह सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और अबकी बार यह जी20 का अध्यक्ष है. 

'हमारा परखा हुआ दोस्‍त है भारत'

वैश्विक स्तर पर भारत द्वारा हासिल किए गए कद की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नेतृत्व उत्कृष्ट रहा है और यह सभी को देखना है कि भारत ने खुद को कैसे स्थापित किया है."


भारत ने अपने 'पड़ोसी-पहले' पॉलिसी (Neighbourhood-First Policy) को कैसे लाभान्वित किया है, इसका उल्‍लेख करते हुए अब्दुल्ला बोले, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नेतृत्व के बारे में बात की जा रही है और दुनिया भर में इसका सम्मान किया जा रहा है. हम बहुत खुश हैं कि हमारे पास एक ऐसा पड़ोसी है जिसकी पॉलिसी 'पड़ोसी-पहले' की है और वह बाहर तक पहुंचने के लिए तैयार है, भारत हमारा एक आजमाया हुआ मित्र है. हमारी (मालदीव) हर मुश्किल घड़ी में, भारत ने सबसे पहले रिस्‍पॉन्‍स किया.,"

उन्होंने कहा, "1988 के संकट, 2004 की सुनामी और 2015 के जल संकट और हाल ही में कोविड-19 महामारी के दौरान भारत जिस उदारता के साथ हम तक पहुंचा, वो अद्भुत है. हम बहुत आभारी हैं कि भारत ने हम तक इस तरह पहुंच बनाई."

'तुर्किए में तत्‍काल भेजे थे बचाव-कर्मी'

उन्होंने पिछले महीने पश्चिमी एशियाई देश तुर्किए में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन दोस्‍त' का भी उल्लेख किया और कहा, "भारत ने वहां तुरंत बचाव कर्मियों को भेजा था. इसके लिए भारतीय नेतृत्व की दुनिया भर में सराहना की गई."

यह भी पढ़ें: 'मैं मुल्क की बेहतरी के लिए आर्मी चीफ बात करने को तैयार हूं', बोले पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान, बाजवा से है झगड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील, भारत के लिए क्या हैं मायने

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget