एक्सप्लोरर

New Chancellor of Germany: एंजेला मर्केल के युग का अंत, उत्तराधिकारी नियुक्त हुए ओलाफ शोल्ज

New Chancellor of Germany: एंजेला मर्केल के उत्तराधिकारी ओलाफ शुल्ज के नाम को मंजूरी से एक दिन पहले देश के तीन दलों ने प्रगतिशील गठबंधन बनाने को लेकर मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

New Chancellor of Germany: जर्मन पार्लियामेंट ने आज यानी बुधवार को एंजेला मर्केल के उत्तराधिकारी के रूप में ओलाफ शोल्ज (Olaf Scholz) को नए चांसलर नियुक्त किया है. एंजेला मर्केल 16 साल तक चांसलर के पद पर बनी रहीं. मर्केल, 22 नवंबर 2005 को जर्मनी की चांसलर बनने वाली पहली महिला थीं. उन्होंने अपने रिकॉर्ड कार्यकाल में विदेशों से सराहना और देश में काफी लोकप्रियता हासिल की. अभी शोल्ज वित्त मंत्री एवं वाइस चांसलर हैं. 

एंजेला मर्केल के उत्तराधिकारी ओलाफ शुल्ज के नाम को मंजूरी से एक दिन पहले देश के तीन दलों ने प्रगतिशील गठबंधन बनाने को लेकर मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. शुल्ज की मध्य वाम पार्टी सोशल डेमोक्रेट्स, पर्यावरण के मुद्दों को उठाने वाली पार्टी ग्रीन्स और कारोबार समर्थक फ्री डेमोक्रट्स के बीच हुए समझौते को तीन पार्टियों के सदस्यों से हाल के दिनों में मजबूत समर्थन मिला. समझौते से शुल्ज के संसद में बुधवार को चुने जाने का रास्ता साफ हो गया था, क्योंकि तीनों दलों के पास बहुमत थे. बता दें कि पहली बार सरकार बनाने के लिए तीनों दलों ने समझौता किया है.

ओलाफ शोल्ज की सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी ने 26 सितंबर को हुए चुनाव में मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी. इसके बाद से वे ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स पार्टी के साथ गठबंधन सरकार को लेकर बातचीत कर रहे थे. शोल्ज ने बीते शनिवार को कहा था कि उनकी सरकार का पहला काम कोरोना महामारी से पूरी ताकत से लड़ना होगा.

वहीं, एंजेला मर्केल ने अपने कार्यकाल में चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों, चार फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों, पांच ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों और आठ इतालवी प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया. अपने कार्यकाल में उन्होंने चार प्रमुख चुनौतियों - वैश्विक वित्तीय संकट, यूरोप का ऋण संकट, 2015-16 में यूरोप में शरणार्थियों की आमद और कोविड-19 वैश्विक महामारी का सामना किया.

ये भी पढ़ें-

Christmas Party: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने स्टाफ का वीडियो देख भड़के, लॉकडाउन पार्टी को लेकर उड़ा रहे मजाक

Suresh Jadhav Death: डॉ. सुरेश जाधव का निधन, कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड निर्माण में निभाई थी अहम भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget