एक्सप्लोरर

Earthquake: हैती में कल आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 304 की मौत, 1800 लोग घायल

प्रधानमंत्री ने पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है और कहा है कि जब तक क्षति का आंकलन नहीं हो जाता तब तक वह अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे.

लेस कायेस: दक्षिण-पश्चिम हैती में शनिवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से इमारतें भरभरा कर गिर गई और कम से कम 304 लोगों की मौत हो गई. कम से कम 1800 लोग घायल हो गए हैं. भूकंप के कारण सैकड़ों घर ढह गए हैं. भूकंप के कारण लोग सड़कों पर आ गए और उन्होंने घरों, होटलों और अन्य ढांचों के मलबे में दबे लोगों को निकालने में बचावकर्मियों की मदद की.

शनिवार को भूकंप आने से कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और भूस्खलन होने से भूकंप से बुरी तरह प्रभावित दो समुदायों के बीच बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है. भूकंप के कारण कोरोना वायरस महामारी से पहले से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की पीड़ा और भी बढ़ गई है. देश के राष्ट्रपति की हत्या और गहराती गरीबी से राष्ट्र वैसे ही संकट में है.


Earthquake: हैती में कल आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 304 की मौत, 1800 लोग घायल

संकट बढ़ने की आशंका
भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से करीब 125 किलोमीटर की दूरी था. अगले हफ्ते की शुरुआत में संकट और भी बढ़ सकता है क्योंकि तूफान ग्रेस सोमवार या मंगलवार तक हैती पहुंच सकता है. भूकंप के बाद दिनभर और रात तक झटके महसूस किए जाते रहे. बेघर हो चुके लोग, वे लोग जिनके घर ढहने के कगार पर हैं उन्होंने खुले में सड़कों पर रात बिताई.

प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि ऐसे स्थानों पर मदद भिजवा रहे हैं जहां पर शहर तबाह हो चुके हैं और अस्पताल मरीजों से भर गए हैं. हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक जैरी चांडलर की ओर से बताया गया कि मृतक संख्या 304 है और सबसे ज्यादा लोग देश के दक्षिण में हताहत हुए हैं. अस्पतालों में घायलों को लाने का सिलसिला जारी है. कम से कम 860 घर नष्ट हो गए तथा 700 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएसऐड प्रशासक समांथा पॉवर को हैती को अमेरिकी मदद देने के लिए समन्वयक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है. यूएसऐड नुकसान का आकलन करने और पुनर्निर्माण करने में मदद करेगा. अर्जेंटीना, चिली समेत कई देशों ने मदद की पेशकश की है.

ये भी पढ़ें-
Taliban Captures Jalalabad: तालिबान ने अफगानिस्तान के बड़े शहर जलालाबाद पर भी जमाया कब्जा, अब काबुल की तरफ बढ़ा

पाकिस्तान के कराची में बड़ा धमाका, ट्रक में विस्फोट, 11 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!
Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Republic Day 2026 Parade: गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल
गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में स्टेज पर थिरके गोविंदा, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
26 जनवरी की परेड के लिए कौन से मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, मेट्रो, बस और अपनी गाड़ी से कैसे पहुंचे? यहां जानें डिटेल्स
26 जनवरी की परेड के लिए कौन से मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, मेट्रो, बस और अपनी गाड़ी से कैसे पहुंचे? यहां जानें डिटेल्स
गूगल में कैसे नौकरी लगती है, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
गूगल में कैसे नौकरी लगती है, कौन सी पढ़ाई करनी होती है और कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी?
Embed widget