एक्सप्लोरर

डार्क नेट पर साइबर अपराधियों ने कोविड-19 को बनाया कमाई का अड्डा, जानिए लोगों को कैसे बना रहे बेवकूफ

कोविड-19 साइबर अपराधियों के लिए आपदा में अवसर लेकर आई है. उन्होंने डार्क नेट पर कोविड-19 को कमाई का अड्डा बना लिया है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने दुनिया को आनेवाले खतरों से सावधान कर दिया है.

हैकर लोगों को धोखा देने के लिए अनोखे तरीके ढूंढने में वक्त नहीं गंवाते. अब उन्होंने पैसा कमाने का कोविड-19 की शक्ल में एक नया अवसर निकाल लिया है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने सावधान किया है कि कोविड-19 वैक्सीन, वैक्सीन पासपोर्ट, जाली कोविड-19 निगेटिव जांच रिपोर्ट और टीकाकरण सर्टिफिकेट डार्क नेट पर बेचे जा रहे हैं.

डार्क नेट पर कोविड-19 को साइबर अपराधियों ने बनाया धंधा

साइबर धोखेबाजों ने हैकिंग प्लेटफॉर्म और डार्क नेट पर अपनी 'सेवाओं' के बदले विज्ञापन देना शुरू कर दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि फर्जी 'वैक्सीन पासपोर्ट' सर्टिफिकेट बिक्री के लिए 250 डॉलर में मुहैया है और नकली निगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट के नतीजे 25 डॉलर की कीमत पर बिक रहे हैं. लोगों को सर्टिफिकेट खरीदारी करते वक्त एस्ट्राजेनेका, स्पुतनिक या जॉनसन एंड जॉनसन जैसे वैक्सीन ब्रांड चुनने का भी विकल्प है. इसके लिए उन्हें अपनी जानकारी और पैसे देने की जरूरत होगी और बिक्रेताओं की तरफ से जाली दस्तावेज वापस ईमेल कर दिए जाते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस से सुरक्षा देनेवाली वैक्सीन 500 डॉलर से 750 अमेरिकी डॉलर में बेची जा रही है. अज्ञात व्यापारी 150 डॉलर के बदले जाली टीकाकरण सर्टिफिकेट भी बेच रहे हैं. शोधकर्ताओं ने वैक्सीन से संबंधित डार्क नेट के विज्ञापन में 'तेज बढ़ोतरी' देखने का दावा किया है. डार्क नेट को डार्क वेब भी कहा जाता है. ये इंटरनेट का एक हिस्सा है और उस तक सिर्फ खास ब्राउजर टूल के जरिए पहुंच बनाई जा सकती है.

फर्जी वैक्सीन, निगेटिव जांच रिपोर्ट, कोविड पासपोर्ट मुहैया

डार्क नेट पर चलने वाली वेबसाइट या पेज तक पहुंच बनाना इंटरनेट विशेषज्ञों को बहुत मुश्किल है. चेक प्वाइंट रिसर्च के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि इन नकली दस्तावेज की कीमत में उछाल आया है क्योंकि लोगों की आवाजाही पर पाबंदी बढ़ गई है. धोखेबाज धीमी गति से चल रहे टीकाकरण अभियान का भी फायदा उठा रहे हैं.

साइबर सुरक्षा कंपनी चेक प्वाइंट के शोधकर्ता हैकिंग प्लेटफॉर्म और अन्य बाजार की मॉनिटरिंग जनवरी से कर रहे हैं जब वैक्सीन का विज्ञापन पहली बार सामने आया. उनका कहना है कि विज्ञापन की तादाद में तीन गुना इजाफा हुआ है. वैक्सीन बिक्रेता अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन, जर्मनी और रूस के हो सकते हैं. डार्क नेट पर एक बिक्रेता की तरफ से अगले दिन की डिलीवरी का प्रस्ताव भी है.

हैकिंग प्लेटफॉर्म पर अन्य विज्ञापन में पेशकश है, "हम विदेश की यात्रा करनेवालों और वैक्सीन लेनेवालों के लिए निगेटिव कोविड टेस्ट करते हैं, लेकिन दो निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट की खरीदारी पर तीसरी रिपोर्ट मुफ्त भी शामिल है." चेक प्वाइंट के एक शोधकर्ता सावधान करते हैं, "लोगों के लिए समझना जरूरी है कि वैक्सीन, टीकाकरण कार्ड या निगेटिव कोविड-19 टेस्ट के नतीजे अनाधिकृत तरीकों से हासिल करने की कोशिश करना जोखिम भरा है, क्योंकि हैकर की ज्यादा दिलचस्पी शोषण के लिए आपके पैसों, जानकारी और पहचान में है."

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम विस्फोट, चार लोगों की मौत, 14 घायल

बांग्लादेश की PM शेख हसीना की हत्या का प्रयास, 14 आतंकियों को मिली मौत की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
PM मोदी-पेजेशकियन की मीटिंग से भड़का US, बोला- 'ईरान की मदद की तो...'
'महिला की चीख सुनी...', अमेरिका में गोलीबारी में 2 की मौत, शूटर भी मारा गया
'महिला की चीख सुनी...', अमेरिका में गोलीबारी में 2 की मौत, शूटर भी मारा गया
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
जल्द ही आग का गोला बनेगी धरती! UN की नई चेतावनी ने दुनिया को डराया
जल्द ही आग का गोला बनेगी धरती! UN की नई चेतावनी ने दुनिया को डराया

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
'युद्ध लंबा नहीं चलेगा, हमले को फिर तैयार', ईरान की तबाही के बाद बोले ट्रंप
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई 3-5 डिग्री की गिरावट, जानें IMD का अपडेट
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से पैसा कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
कम फिल्में, लेकिन अरबों की दौलत...कहां-कहां से कमाते हैं विवेक ओबेरॉय?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट, जानें अब क्या होगा?
अखिलेश यादव का JPNIC फिर होगा गुलजार! 9 साल बाद खुला गेट
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
अमेरिका में एक दांत निकलवाने का बिल 2.37 लाख, NRI को याद आया भारत
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
क्या होता है Burn-In, जानिए सभी TV में क्यों बना रहता है ये खतरा?
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget