एक्सप्लोरर

US: दुनिया से बचकर पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल के उपकरण पहुंचा रहा था चीन, अमेरिका ने की बड़ी कार्रवाई

US Sanctions 3 Chinese Firms: चीन की तीन कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, ये कंपनियां पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल के उपकरण मुहैया करा रही थीं.

US China Tension: अमेरिका ने चीन की तीन कंपनियों पर पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल के उपकरण मुहैया कराने के लिए प्रतिबंध लगाया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को इस बात की जानकारी दी. विदेश विभाग के अनुसार, चीन कंपनियों पर बैन अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण शासन के तहत लगाए गए हैं. 

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) में स्थित तीन कंपनियों ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइल से संबंधित वस्तुओं की आपूर्ति करने का काम किया है. ऐसे में इन चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनपर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.

चीन ने हमेशा किया है पाकिस्तान का सहयोग 

गौरतलब है कि चीन हमेशा से पाकिस्तान का सहयोगी रहा है. पूरी दुनिया जानती है कि चीन इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है. ऐसे में अमेरिकी विदेश विभाग ने जिन तीन चीनी कंपनियों के खिलाफ एक्शन लिया है वे जनरल टेक्नोलॉजी लिमिटेड, बीजिंग लुओ लुओ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चांगझोउ यूटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड हैं.

इसलिए बैन हुईं चीनी कंपनियां 

रिपोर्ट के अनुसार, जनरल टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने बैलिस्टिक मिसाइल रॉकेट इंजन में उपयोग किये जाने वाले ब्रेजिंग सामग्री की आपूर्ति के लिए काम किया है. वहीं, बीजिंग लुओ लुओ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड ने मैंड्रेल और अन्य मशीनरी की आपूर्ति करने के लिए काम किया है. साथ ही चांगझोउ उटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड ने साल 2019 से डी-ग्लास ग्लास फाइबर, क्वार्ट्ज कपड़े और उच्च सिलिका कपड़े की आपूर्ति के लिए काम किया है.

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "आज की कार्रवाई दर्शाती है कि संयुक्त राज्य अमेरिका सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार, उनके वितरण के साधनों और संबंधित खरीद गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगा, चाहे वे कहीं भी हों."

ये भी पढ़ें: Israel Hamas war: हमास के खात्मे की कसम, गाजा को घेरा फिर भी ऑपरेशन शुरु नहीं कर रही इजरायली सेना, क्या है अमेरिकी दबाव जिसने इजरायली सेना के कदम रोके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Shabana Mahmood और Epstein Files में क्या है CONNECTION? | ABPLIVE
Canada Shooting: कनाडा में मासूमों का दुश्मन कौन? गोलीबारी में 9 की मौत, 25 घायल | ABPLIVE
Mamata से मुस्लिम वोट कैसे छीनेंगे? Humayun Kabir का 'सीक्रेट' मिशन | ABPLIVE
Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
'एपस्टीन ने मुझे दोमुंहा कहा था', राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का जवाब, जानें क्या कहा?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
Embed widget