एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या COVID पर डेटा छिपा रहा चीन? कोरोना के नए वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ने पर WHO ने चिंता जताते हुए किया आगाह

COVID-19 China: डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कोविड-19 ( COVID-19) की उत्पत्ति और संबंधित म्यूटेशन या वेरिएंट को समझने के लिए अतिरिक्त विश्लेषण के साथ-साथ सीक्वेंस डेटा को साझा करने की जरूरत पर जोर दिया है.

Coronavirus in China: चीन में कोरोना के नए वेरिएंट से दहशत का माहौल है. अस्पतालों की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के तेजी से फैलते मामलों को लेकर चीन की ओर से जारी अपर्याप्त डेटा पर चिंता जताई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कहा कि चीन (China) ने जो डेटा जारी किया हैं, उससे पता जलता है कि ओमिक्रोन के सब वेरिएंट्स BA.5.2 और BF.7 से अधिक लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि चीन में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के करीब 97 फीसदी मामलों के लिए ओमिक्रोन के सब वेरिएंट्स BA.5.2 और BF.7 जिम्मेदार हैं.

WHO ने डेटा की कमी पर जताई चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि चीन ने जो कोविड को लेकर डेटा जारी किया है वो जीनोम सिक्वेसिंग के विश्लेषण पर आधारित था. डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 की उत्पत्ति और संबंधित म्यूटेशन या वेरिएंट को समझने के लिए अतिरिक्त विश्लेषण के साथ-साथ सीक्वेंस डेटा को साझा करने की जरूरत और महत्व को दोहराया है. WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि एजेंसी ने हाल ही में चीनी अधिकारियों के साथ मुलाकात की ताकि अस्पताल में भर्ती होने की दर और जेनेटिक सीक्वेंस सहित कोविड-19 के मुद्दों के बारे में अधिक जानकारी साझा की जा सके. 

WHO ने अतिरिक्त डेटा पर दिया जोर

टेड्रोस ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "कोविड से संबंधित डेटा वैश्विक स्थिति और मजबूत जोखिम को लेकर आकलन करने के लिए डब्ल्यूएचओ के लिए जरुरी है." टेड्रोस ने कहा कि वह समझते हैं कि क्यों कई देशों ने हाल ही में चीन से आने वाले यात्रियों को लेकर कदम उठाए हैं. डब्ल्यूएचओ आपातकालीन प्रमुख डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि कुछ देशों की ओर से लागू किए गए कोविड प्रोटोकॉल यात्रा के खिलाफ प्रतिबंध नहीं थे. इसे संक्रमण रोकने के लिए कोई बड़ा उपाय नहीं कहा जा सकता है.

चीन में तेजी से फैल रहा संक्रमण

WHO के इमरजेंसी प्रमुख डॉ. माइकल रेयान ने आगे कहा कि पिछले तीन वर्षों से चीन में कोविड-19 के संबंध में सख्त पाबंदियां लगाई गईं लेकिन परिणाम कुछ अलग हैं. उन्होंने कहा कि चीन के लिए वास्तविकता यह है कि जोखिम मूल्यांकन को आधार बनाने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है. रेयान ने कहा कि चीनी अधिकारी कोरोनो वायरस मौतों को कैसे दर्ज कर रहे हैं, इस बारे में लगातार चिंताएं हैं. अमेरिका समेत अब तक 29 देशों में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले आ चुके हैं और दूसरे देशों में भी फैलने की आशंका है.

ये भी पढ़ें:

China On Covid-19: नागरिकों पर प्रतिबंध से बौखलाया चीन, दुनिया के देशों को दी ये धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran Ceasefire: होर्मुज से निकला एक और भारतीय जहाज, कच्चा तेल लेकर आ रहा 'देश गरिमा'
होर्मुज से निकला एक और भारतीय जहाज, कच्चा तेल लेकर आ रहा 'देश गरिमा'
'या तो डील मानो, वरना सारे...', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, इस्लामाबाद में आखिरी दांव!
'या तो डील मानो, वरना सारे...', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, इस्लामाबाद में आखिरी दांव!
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
US Israel Iran War Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध
Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, तिरंगे लगे जहाजों पर तेहरान की गोलीबारी, भारत ने जताया विरोध

वीडियोज

Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala
sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
इस 'भारतीय' क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला
इस 'भारतीय' क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
बहेड़ा भरेगा किसानों की तिजोरी, ऐसे शुरू करें ये मुनाफे वाली खेती
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें
Embed widget