एक्सप्लोरर

पुलिस कमिश्नरेट में वर्चुअल मीटिंग सिस्टम लागू, सीपी ने की शुरुआत

सुबह 11 से 12 बजे तक फरियादी भी अधिकारियों से कर सकेंगे वर्चुअल मीटिंग.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अब थाना प्रभारियों से कर सकेंगे वर्चुअल मीटिंग.

कोरोना संकट के बीच गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने अफसरों के साथ ही आम लोगों को भी घर बैठे अपनी शिकायत और सुझाव साझा करने की सुविधा दी है. उन्होंने सोमवार को कमिश्नरेट में वर्चुअल मीटिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है. इसके तहत फरियादी भी हर रोज सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अपनी बात या शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि कोरोना संकट के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं. आने-आने में कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बना रहता है. यह खतरा अफसरों के साथ ही आम आदमी को भी है. ऐसे में लोग अपनी शिकायतें और सुझाव साझा नहीं कर पा रहे थे. इस समस्या के समाधान के लिए सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में वर्चुअल मीटिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है.

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जनपद के थानों पर आने वाले फरियादी पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष वर्चुअल मोड से मीटिंग कर अपनी बात या शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही स्कैनर की सहायता से दस्तावेज या शिकायत पत्र आदि भी ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी भी आपस मे वर्चुअल मीटिंग कर सकेंगे.

पुलिस आयुक्त ने थाना फेस 3 और थाना रबूपुरा में आए फरियादियों से वर्चुअल जनसुनवाई भी की. इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड आर्डर अखिलेश मीणा व जनपद में नियुक्त अन्य अधिकारी वर्चुअल मोड के माध्यम से मीटिंग में उपस्थित रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget