एक्सप्लोरर

Delhi: मेट्रीमोनियल साइट पर फेक प्रोफ़ाइल बनाकर 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक वो खुद को एक बहुत अमीर आदमी बताता था. इतना ही नहीं लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए उसने अपने पास एक बीएमडब्ल्यू कार रखी हुई थी जिस पर वीवीआइपी नंबर था.

Matrimonial Site: साउथ दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन (South Delhi Cyber Police) ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. इस शातिर ठग फरहान खान पर दावा है कि उसने मेट्रीमोनियल साइट (Matrimonial Website) पर फेक प्रोफ़ाइल बनाकर 100 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस शातिर ठग के पास से 1 BMW कार, 9 एटीएम कार्ड, 4 सिम कार्ड, मोबाइल और एक महंगी घड़ी बरामद की है.

महिला डॉक्टर से ठगे 15 लाख रुपये

दरअसल मार्च के महीने में एम्स (Aiims) में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी कि मेट्रीमोनियल साइट के जरिए वो एक शख्स के संपर्क में आई और उस शख्स ने उसके साथ 15 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया. महिला ने शिकायत में बताया कि मेट्रीमोनियल साइट पर उस शख्स ने खुद को अविवाहित बताया और दोनों में व्हाट्सएप चैट और फ़ोन पर बात शुरू हो गई. वो महिला को शादी का झांसा देता रहा और अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए लगातार उससे पैसे मांगता रहा महिला भी उसकी बातों में आ गई और उसे 15 लाख रुपए दे दिए. बाद में महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है. 

कई राज्यों में 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ की ठगी

साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. सबसे पहले उस प्रोफ़ाइल के बारे में जांच की गई जो उसने मेट्रीमोनियल साइट पर बनाया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस प्रोफाइल के जरिए आरोपी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, मुंबई, उड़ीसा, कर्नाटक समेत और कई शहरों की लड़कियों के संपर्क में था. आरोपी अपनी प्रोफाइल के अंदर उसने खुद को अविवाहित बताया था और प्रोफाइल पर यह भी लिखा था कि उसके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं है. पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और आखिरकार फरहान खान नाम के एक शख्स को धर दबोचा. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि उसने अपनी फेक प्रोफाइल बनाई थी और पूरे भारत में अब तक वह करीब 100 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनसे ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है. 

लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए करता था ये काम

पुलिस के मुताबिक वो खुद को एक बहुत अमीर आदमी बताता था. इतना ही नहीं लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए उसने अपने पास एक बीएमडब्ल्यू कार रखी हुई थी जिस पर वीवीआइपी नंबर था. मेट्रीमोनियल साइट पर उसने अपनी प्रोफाइल में लिखा था कि उसने एमबीए किया हुआ है और उसका खुद का बिजनेस है. जिससे वह साल के 30 से 40 लाख रुपए कमा लेता है. 

पहले से शादीशुदा और बच्चे के पिता है आरोपी

पूछताछ में आरोपी फरहान ने खुलासा किया कि अब तक वह शादी का झांसा देकर 100 से ज्यादा लड़कियों को ठग चुका है. इतना ही नहीं जांच में यह भी सामने आया कि उसकी एक पत्नी है और 3 साल की एक बच्ची भी है. लेकिन पोर्टल पर उसने खुद को अनमैरिड बताया था. इसी वजह से लड़कियां उसके झांसे में आ रही थी. फरहान जब लड़कियों से मुलाकात करता था तब उनको बताता था कि उसका परिवार एक रोड एक्सीडेंट में मारा गया. पुलिस के मुताबिक लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए वह बड़े-बड़े होटल के अंदर होता था और वहां से उनको वीडियो कॉल करता था. जिससे लड़कियों को लगता था कि वह एक अमीर आदमी है. जिससे लड़कियां उसके जाल में फंस जाती थी. जांच के दौरान पुलिस को उसकी मेट्रीमोनियल साइट पर कई फेक आईडी मिली है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ भारतीयों को मिलता है भारतीय पासपोर्ट, नागरिकता पर बहस के बीच सरकार का बड़ा बयान
सिर्फ भारतीयों को मिलता है भारतीय पासपोर्ट, नागरिकता पर बहस के बीच सरकार का बड़ा बयान
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget