एक्सप्लोरर

देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में बच्चे के साथ वॉर्डन ने की शर्मनाक हरकत, माता-पिता की शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक बोर्डिंग स्कूल के वॉर्डन पर छात्र के साथ शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगा है. छात्र ने अपने माता-पिता से जब यह बात कही तब यह मामला सामने आया.

देहरादून, रवि कैंतुरा. यूं तो देहरादून को शिक्षा का हब माना जाता है लेकिन समय-समय पर ख़ासतौर से बोर्डिंग स्कूलों में होने वाली छात्रों के साथ कई शर्मनाक हरकतों ने इसपर भी सवाल खड़े कर दिये हैं. मामला लॉकडाउन के दौरान का है. देहरादून के शालिनी ब्रेवलि हिल स्कूल में 9 साल का छात्र लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं जा सका. ऐसे में जब पैरेंट्स बच्चे को लेने आये तो उसके बाद बच्चे ने पूरी बात अपने अभिभावकों को बताई, जिसके बाद इस शर्मनाक हरकत को लेकर बच्चे की मां ने डीएम, एसएसपी को ट्वीट कर मामले के जानकारी दी. वहीं शनिवार को पैरेंट्स नोएडा से मामले के चलते देहरादून के रायपुर थाने में पहुंचे और पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया. माता-पिता की लिखित शिकायत और मामले को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए पुलिस ने देर शाम स्कूल के वॉर्डन की गिरफ्तारी कर ली है.

पहले भी की गई बच्चे से छेड़खानी

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले एक बच्चे ने उनके बेटे के साथ छेड़छाड़ की थी. इसकी शिकायत जब स्कूल के डॉयरेक्टर से की गई तो उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले बच्चे को निकाल दिया था.

सीओ रायपुर पल्लवी त्यागी ने बताया कि बच्चा बोर्डिंग के हॉस्टल में अकेला रह रहा था. उसकी मां ने हॉस्टल के वॉर्डन पर कई आरोप लगाए हैं. बच्चे और वॉर्डन से अकेले में पूछताछ की जा चुकी है, जिसके आधार पर वार्डन हरीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

देहरादून के बोर्डिंग स्कुल पहले भी कई बार रहे हैं सुर्खियों में

ये पहला मामला नहीं है, जब यहां किसी स्कूल पर इस तरह से संगीन आरोप लगे हों. इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. बताते चलें कि देहरादून के जीआरडी स्कूल के एक मामले ने पूरी देवभूमि को शर्मसार कर दिया था. इसमें छात्रा का गर्भपात कराया गया था और मामले को छुपाने की पूरी कोशिश की गई थी. बाद में छात्रा को न्याय मिला और स्कूल निदेशक सहित 8 लोगों की पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी हुई थी. इसी तरह देहरादून का पेस्टलवीड स्कूल में भी मामला सामने आया था. दून इम्पीरियल रेजिडेंसी स्कूल में तो बच्चे के साथ दुष्कर्म हुआ और स्कूल प्रबंधन ने मामले को छुपाने के साथ ही आरोपी को भगाने तक में भी मदद की थी, वहीं कई ऐसे नामी-गिरामी स्कूलों में छात्रों की आत्महत्या के मामले भी सामने आते रहे हैं. इन मामलों में हमेशा माता-पिता की फजीहत हुई है और कई बार न्याय मिला भी तो बहुत देरी में.

इस बात को लेकर कोई दोराय नहीं कि शिक्षा के हब देहरादून को बदनाम करने में ऐसे ही लापरवाह स्कूलों को हाथ है. ऐसे मामलों से देहरादून की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किये हैं. ऐसे में सवाल शिक्षा प्रशासन पर उठता है कि कई बार इस तरह के मामले सामने आने के बाद भी बच्चों की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले प्रयासों को लेकर गंभीरता क्यों नहीं दिखाई देती.

ये भी पढ़ें.

बर्फबारी, आपदा और भूकंप को ध्यान में रखकर किया जा रहा केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, तीर्थ पुरोहितों के भवन तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget