एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी सांसद ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा, लोगों के साथ मनाई अंबेडकर जयंती

बीजेपी के सांसद विजय दुबे ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़ा दिया.लॉकडाउन के दौरान उन्होंने लोगों के साथ मिलकर अंबेडकर जयंती मनाई.

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देशवासियों से निवेदन कर रहे हैं कि किसी तरह का सार्वजनिक कार्यक्रम ना किया जाए और घर मे रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर जयंती को लेकर निर्देश जारी किया था कि इस अवसर पर किसी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं होगा.

सीएम योगी ने अंबेडकर जयंती घर पर मनाई लेकिन उनकी पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि उनके आदेश को नहीं मानते दिखे. कुशीनगर के सांसद विजय दुबे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम मनाने रामकोला कसबे में पहुंच गए. यहां नगर पंचायत की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जब सांसद कार्यक्रम में पहुंचे तो फिर कैसा लॉकडाउन और कैसा निर्देश.

जब कार्यक्रम का वीडियो बन रहा था तो सांसद जी निर्देश दे रहे थे कि ऐसा फोटो खींचिएगा की केवल केक का फोटो आए. फोटो में भीड़ ना दिखे. खैर मौके पर रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया तो सारी बातें भी उसमे रिकॉर्ड हो गईं. इस पूरे मामले में सांसद विजय दुबे ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया.

कुशीनगर से बीजेपी के सांसद विजय दुबे हैं. कुशीनगर में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम होना था. कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत रामकोला द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की तस्वीर रखी गई थी. इसके लिए बाकायदा केक भी बनवाया गया था. सांसद यहां 10 बजे के पहले ही पहुंच गए.

पहले अंबेडकर जयंती की कार्यक्रम मनाया गया. इस कार्यक्रम में लोगों ने लॉकडाउन का कोई पालन नहीं किया. इसके बाद सांसद विजय दुबे ने लोगों के साथ नगर पंचायत ऑफिस में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन भी सुना. इस पूरे मामले में विजय दुबे ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. जब मामला मीडिया में आया तो सांसद के कान खड़े हो गए.

ये भी पढ़ें-

जानिए- ताजा गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार में कितने लोग शामिल हो सकते हैं

बढ़ सकती हैं तब्लीगी जमात की मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget