एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: यूपी में पहली बार डॉक्टर को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, लेकिन हार्ट अटैक से मौत

लखनऊ के केजीएमयू में प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हो रहे डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. उनकी दो रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के जिस डॉक्टर का पहली बार प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया गया था, उनकी शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. अस्पताल ने बयान में कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी दिए जाने के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और कोरोना की जांच में उनकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई थी. केजीएमयू के कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भट्ट ने बताया, '58 साल के डॉक्टर केजीएमयू के कोरोना वायरस वार्ड में भर्ती थे. 14 दिन बाद मरीज की हालत स्थिर थी. प्लाज्मा थेरेपी देने के बाद उनके फेफड़ों में काफी सुधार आया था. दुर्भाग्य से उनके पेशाब की नली में संक्रमण हो गया था.' कनाडा की एक महिला चिकित्सक ने केजीएमयू के कोरोना संक्रमित डॉक्टर को प्लाज्मा देया था. ये महिला पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थी और केजीएमयू में ही भर्ती थी. इलाज के बाद पत्नी को दे दी गई छुट्टी प्रोफेसर एमएलबी भट्ट ने बताया, 'पीड़ित डॉकटर पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज थे. काफी दिनों से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे. शनिवार शाम पांच बजे करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.' भट्ट ने बताया, डॉक्टर की पत्नी भी जांच में कोरोना पॉजिटिव आई थी. लेकिन ईलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी. उनकी भी दो रिपोर्ट निगेटिव आई थी. यूपी के 71 जिलों में कोरोना, 3214 लोग संक्रमित उत्तर प्रदेश के 71 जिलों में अबतक 3214 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 66 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि यहां रिकवरी रेट अच्छा है. कुल संक्रमितों में से 43 फीसदी यानी कि 1387 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया था कि यूपी में कल 4,525 नमूनों की जांच की गई. साथ में 334 पूल टेस्टिंग भी की गई, जिनमें 25 पूल पॉजिटिव पाए गए. अब तक प्रदेश में कुल 1 लाख 24 हजार 791 नमूनों की जांच हो चुकी है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, साबुन-पानी से बार-बार हाथ धोते रहें और मास्क से मुंह को ढककर रखें. ये भी पढ़ें- हैदराबाद से यूपी लौट रहे पांच मजदूरों के साथ MP के नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक पलटने से गई जान जानिए- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष और पीएम केयर्स फंड में क्या है अंतर?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget