एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020: कुशीनगर में 10वीं में अभिषेक गुप्ता रहे प्रथम, इंटरमीडिएट में अंकुश यादव ने किया टॉप

अभिषेक गुप्ता ने 92.33 फीसदी अंक हासिल कर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कुशीनगर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुशीनगर में अंकुश यादव ने पहला स्थान पाया है.

कुशीनगर: यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुशीनगर में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है. अभिषेक गुप्ता ने 600 में से 554 (92.33 फीसदी) अंक हासिल कर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कुशीनगर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है. अभिषेक गुप्ता संत पुष्पा इंटर कॉलेज ढांढा, कुशीनगर से अपनी पढ़ाई कर रहे थे.

सिविल सेवा सर्विसेज में जाना चाहतें हैं अभिषेक

अभिषेक ने अपनी परीक्षा में सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है. अभिषेक भविष्य में सिविल सेवा सर्विसेज की तैयारी करना चाहते हैं. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंकुश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया है. यह इंटरमीडिएट कॉलेज गाजीपुर, तमकुही, कुशीनगर से अपनी पढ़ाई कर रहे थे.

मूल रूप से बिहार के रहने वाले अंकुश तमकुहीराज इलाके में कमरा लेकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे. अंकुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया. अंकुश का कहना है कि आगे चलकर सिविल सेवा सर्विसेज में हिस्सा लेना है और आईएएस बनने का सपना है.

अभिषेक के पिता हैं दुकानदार

अभिषेक गुप्ता के पिता  ईश्वर गुप्ता पेशे से दुकानदार हैं. उनका कहना है कि अभिषेक पढ़ाई में शुरू से होनहार रहा है. उन्होंने कहा कि जहां तक अभिषेक पढ़ना चाहता है वहां तक उसको पढ़ाऊंगा.

अंकुश के पिता हैं किसान

वहीं अंकुश यादव के पिता सुनील यादव पेशे से किसान हैं. सुनील यादव का कहना है कि रिजल्ट सुनते ही वह बहुत खुश हुए. वहीं अंकुश का कहना है कि अगर मन में लगन हो तो कुछ भी असंभव नहीं है. उन्होंने कहा कि वह आईएएएस बनना चाहते हैं. हालांकि अंकुश की माली हालत ठीक नहीं है. उनके पिता का कहना है कि मैं खेत बेच दूंगा लेकिन मेरे बेटे को जरूर पढ़ाऊंगा.

 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 56357 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा

बता दें कि 18 फरवरी से शुरू यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुशीनगर में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 61239 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 56357 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था और परीक्षा के दौरान कुल 4882 छात्रों/छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी थी.

इंटरमीडिएट परीक्षा में 45070 परीक्षार्थी हुए शामिल

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत 48768 परीक्षार्थियों में से 45070 शामिल हुए जबकि 3698 छात्र/छात्राएं अनुपस्थित रहे. बता दें कि परीक्षा छोड़ने में लड़कियों की अपेक्षा लड़के आगे रहे. हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा छोड़ने वाले 4882 परीक्षार्थियों में 3092 लड़के और 1790 लड़कियां शामिल रही हैं.

साथ ही इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल अनुपस्थित 3698 में से 2469 लड़के और 1229 लड़कियां शामिल रहीं. दोनों बोर्ड परीक्षाओं में देखा जाए तो कुल 8580 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इनमें से कुल 5561 लड़के और 3019 बालिकाएं शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें-

{12वीं का रिजल्ट यहाँ देखें} UP BOARD 12TH RESULT 2020 | UPMSP RESULT UPLOAD TIME, UPRESULTS.NIC.IN 12TH / INTERMEDIATE RESULT 2020, UP12.ABPLIVE.COM पर रिजल्ट देख सकते हैं

{10वीं का रिजल्ट यहाँ देखें} UP BOARD 10TH RESULT 2020 | UPMSP RESULT UPLOAD TIME, UPRESULTS.NIC.IN HIGH SCHOOL RESULTS, UP10.ABPLIVE.COM पर देखिए रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget