एक्सप्लोरर

यूपी के नौजवानों पर सीएम योगी का बयान हास्यास्पद और निंदनीय: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पांडेय ने कहा कि शायद मुख्यमंत्री को यह जानकारी नहीं है कि यह प्रदेश देश को प्रतिवर्ष सर्वाधिक आईएएस देता है. देश के 15 प्रतिशत आईएएस उत्तर प्रदेश की धरती से आते हैं.

लखनऊ: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने योग्य और शिक्षित, लेकिन बेरोजगार नौजवानों का घोर अपमान किया है. उनका यह कहना कि 'राज्य में नौकरियां तो बहुत हैं, लेकिन योग्य उम्मीदवार नहीं हैं' बहुत ही हास्यास्पद और निंदनीय है.

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर पांडेय ने कहा कि शायद मुख्यमंत्री को यह जानकारी नहीं है कि यह प्रदेश देश को प्रतिवर्ष सर्वाधिक आईएएस देता है. देश के 15 प्रतिशत आईएएस उत्तर प्रदेश की धरती से आते हैं.

उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार, 4443 आईएएस अधिकारियों में से 671 उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. सन 1972 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के युवाओं ने पांच बार आईएएस की परीक्षा में टॉप किया है. लखनऊ का केजीएमयू पूरे भारत में सबसे अच्छी मानी जाती है. यहां के निकले डॉक्टर देश एवं विदेश की बड़ी चिकित्सा संस्थाओं में बड़े-बड़े पदों पर हैं.

डॉ. पांडेय ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय अब तक सबसे अधिक आईएएसए, आईपीएस एवं अन्य सिविल सर्विसेज में बढ़त बनाए हुआ है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, आईआईएम लखनऊ, आईआईटी कानपुर, इलाहाबाद का मोतीलाल इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर का मदन मोहन इंजीनियरिंग कॉलेज, पीजीआई-लखनऊ जैसी कई संस्थाएं उप्र में हैं जो होनहार छात्रों को प्रतिवर्ष प्रदेश एवं देश की सेवा के लिए तैयार करती हैं और मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि यहां पर 'योग्य युवाओं की कमी है.'

प्रवक्ता ने कहा, "प्रदेश सरकार अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए इस तरह के अनाप-शनाप बयान दे रही है. आज ही समाचारपत्रों में 46 हजार शिक्षकों की भर्ती करने के बजाय 9 हजार को निकालकर यह दिखा दिया है कि प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, नादिरशाही है."

उन्होंने कहा कि जब परीक्षा हो जाती है, तो उसके बाद चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार का बदलाव न्यायोचित नहीं है, मगर इस सरकार ने ऐसा अन्याय किया है, जिस वजह से लगभग 9 हजार अभ्यर्थी सरकारी नौकरी पाने से वंचित हो गए.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में लगभग 5 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री को उन 5 करोड़ युवाओं में योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. इसका सीधा तात्पर्य है कि डेढ़ वर्ष के शासनकाल में यह सरकार ऐसा कोई भी कार्य नहीं कर पाई कि 5 करोड़ युवाओं में से सरकारी नौकरियां में उनकी भर्ती कर सके.

डॉ. पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग मानने की बात तो दूर, उल्टे उन्हें चेतावनी दी कि जो कर्मचारी ठीक से कार्य नहीं करेगा तो उसे 50 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस प्रदेश में बेरोजगारी ज्वलंत समस्या हो, उसको हल करने के बजाय अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री उसे और बढ़ाने की बात करेंगे तो प्रदेश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prateek Yadav Death Live: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन, 20 लड़के लेकर आए थे अस्पताल, होगा पोस्टमार्टम
Live: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन, 20 लड़के लेकर आए थे अस्पताल, होगा पोस्टमार्टम
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, जानें क्या कहा?
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, जानें क्या कहा?
Prateek Yadav Death: स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
Prateek Yadav Death: कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा
कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: तूफानी बारिश के साथ आंधी, दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी
तूफानी बारिश के साथ आंधी, दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी
Prateek Yadav Death: स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
स्कूल से शुरू हुई दोस्ती, ई-मेल से बढ़ा प्यार, ऐसी रही अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी
हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, IPL में दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़िए
हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, IPL में दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़िए
Dhurandhar 2 BO Day 55 Worldwide: ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ी बनने से रह गई कितनी दूर
ओटीटी रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! 18सौ करोड़ी बनने से है बस इतनी दूर
Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश, तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी
दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश, तापमान बढ़ने के साथ दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी
Prateek Yadav Death: कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा
कौन थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव? राजनीति से रहे दूर, तलाक की खबरों की थी चर्चा
Indian Army: भारतीय सेना के पास अब कौन-कौन से स्वदेशी हथियार? देख लें पूरी लिस्ट
भारतीय सेना के पास अब कौन-कौन से स्वदेशी हथियार? देख लें पूरी लिस्ट
Refurbished Phone ले रहे हैं तो जरूर देख लें ये चीजें, पहले कर दिया पेमेंट तो हो सकता है कांड
Refurbished Phone ले रहे हैं तो जरूर देख लें ये चीजें, पहले कर दिया पेमेंट तो हो सकता है कांड
Embed widget