एक्सप्लोरर

गन्ना किसानों को सब्जी उगाने की नसीहत के बाद चीनी उद्योग को 5,535 करोड़ की मदद देगी योगी सरकार

यूपी सरकार ने चीनी के अत्यधिक उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी के मूल्य में आई गिरावट के असर से चीनी उद्योग को राहत देने का फैसला किया है. सरकार ने चीनी मिलों को प्रति क्विंटल खरीद पर 4.50 पैसे का अनुदान करेगी. इसके साथ ही 4000 करोड़ रुपये का ऋण भी प्रदान करेगी.

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले यूपी के गन्ना किसानों को सब्जी उगाने की नसीहत दी थी. उन्होंने कहा था कि गन्ना किसान सब्जी उगाएं. क्योंकि ज्यादा चीनी के सेवन से लोग शुगर की बीमारी के शिकार हो रहे हैं. उनके इस बयान पर विपक्ष ने भी जमकर निशाना साधा था. लेकिन, इस नसीहत के पीछे एक बड़ी वजह भी थी. गन्ना की खेती के क्षेत्रफल और उत्पादन बढ़ने के बावजूद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी का उचित मूल्य नहीं रहा था. इसलिए योगी सरकार ने गन्ना की जगह सब्जी और विविध तरह की खेती की सलाह दी थी. मिल मालिकों और किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने चीनी उद्योग को 5,535 करोड़ रुपए की मदद देने का एलान किया है.

यूपी सरकार ने चीनी के अत्यधिक उत्पादन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी के मूल्य में आई गिरावट के असर से चीनी उद्योग को राहत देने का फैसला किया है. सरकार ने चीनी मिलों को प्रति क्विंटल खरीद पर 4.50 पैसे का अनुदान करेगी. इसके साथ ही 4000 करोड़ रुपये का ऋण भी प्रदान करेगी. इससे गन्ना किसानों को समय से भुगतान मिलेगा और वे अगली फसल समय पर उगा सकेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मौजूदा पेराई सत्र में रिकार्ड चीनी उत्पादन हुआ है. किसानों को सारा गन्ना पिराई करने के लिए चीनी मिले भी रिकार्ड समय तक संचालित हुई हैं.

इसके बावजूद मिलों की उत्पादन लागत के मुताबिक स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमत नहीं मिल पा रही है. यही वजह है कि सरकार ने अनुपूरक बजट में ही 5,535 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी थी. उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में इस पर जल्द निर्णय लिया जाएगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि गन्ना के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इस तरह 4.50 रुपए का अनुदान देने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य होगा. इससे प्रदेश के खजाने पर 500 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ जाएगा.

2017-18 में न्यूनतम गन्ना समर्थन मूल्य 325, 315 और 310 रुपये प्रति क्विंटल था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि चीनी मिलों को 4,000 करोड़ रुपये का साफ्ट लोन भी 5 वर्ष की अवधि के लिए 5 फीसदी ब्याज पर दिया जाएगा. इस राशि से तत्काल चीनी मिलें किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करेंगी. शेष बकाया धनराशि के लिए चीनी मिलों से कहा जाएगा कि वे 15 अक्टूबर से पहले भुगतान करें.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फेडरेशन और सहकारिता क्षेत्र की चीनी मिलों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 850 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी. गन्ना मूल्य अनुदान और साफ्ट लोन के रूप में मिलने वाली धनराशि की राशि हर जनपद में जिला गन्ना अधिकारी और मिल की साझीदारी में खुले एस्क्रो एकाऊंट में भेजी जाएगी.

जहां से किसान के बैंक खाते में प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य भुगतान के बकाया भुगतान दिया जाएगा. जिन चीनी मिल मालिकों ने जिन किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है, अनुदान की राशि चीनी मिल मालिकों को प्रदान कर दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget