एक्सप्लोरर

झारखंड में आख़िर क्यों रुका है मंत्रिमंडल का विस्तार, क्या कांग्रेस है ज़िम्मेदार?

एक ओर BJP कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि कांग्रेस की वजह से विभागों के बंटवारे में देरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस शुभ काम के लिए समय की बात कर रही है.

रांचीः झारखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण 23 दिसंबर को हुआ, नई सरकार का गठन हुए 23 दिन का समय बीत चुका है लेकिन अभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सका है. नई सरकार में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 12 मंत्री होंगे जिनमे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस के 2 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 1 विधायक ने मंत्रिपद की शपथ ली है. अभी भी 12 सीटों के मंत्रिमंडल में 8 सीटें खाली हैं जिसको लेकर BJP नई सरकार को कांग्रेस की कठपुतली बनने का आरोप लगा रही है.

BJP प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का आरोप है कि गठबंधन की सरकार चुनाव से पहले झारखंड की जनता की सरकार होने का दावा करती थी लेकिन असल में ये कांग्रेस की कठपुतली है. यही कारण है कि 23 दिन के कार्यकाल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 बार दिल्ली जाकर 10 दिन दिल्ली में बिता चुके हैं.

बीजेपी का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महत्वपूर्ण विभाग जैसे कार्मिक और अन्य की मांग कर रही है जिसपर सहमति नहीं बन पा रही है. वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे के मुताबिक ये विभागों की लड़ाई नहीं बल्कि खरमास की वजह से शुभ काम नहीं कर रहे हैं, जल्दी ही विभाग बांट जाएगा और हमारे कुल 5 विधायक मंत्री बनेंगे.

एक ओर BJP कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि कांग्रेस की वजह से विभागों के बंटवारे में देरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस शुभ काम के लिए समय की बात कर रही है लेकिन वहीं अगर JMM के विधायकों मथुरा महतो, नलिन सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी की माने तो इनके मुताबिक- हमारे और कांग्रेस के बीच कोई खींचतान नहीं है.

जेएमएम का पटलवार

विधायकों का कहना है कि BJP के पास कोई काम नहीं है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं. हमारे मुख्यमंत्री अलग-अलग लोगों से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं न कि विभागों को लेकर चर्चा करने. BJP वाले बताएं कि प्रधानमंत्री कितनी बार कितने देश जाते हैं. हमारे यहां 26 जनवरी के बाद विभागों का बंटवारा हो जाएगा.

BJP चाहे जो आरोप लगाए या JMM, कांग्रेस चाहे जितनी भी सफाई दें लेकिन एक बात तो तय है कि 81 में से 16 सीटों के साथ कांग्रेस बार्गेन करने की ताकत जरूर रखती है, बात अब चाहे विभागों के बंटवारे को लेकर रुक रही हो या फिर मंत्रिमंडल में सीटों की भागीदारी पर लेकिन बात कहीं न कहीं बनती नहीं दिख रही है, आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल के विस्तार से राज्य में आगे की राजनीति की दशा और दिशा तय होगी.

सुभाष चंद्र बोस के पोते और बीजेपी नेता सीके बोस ने कहा- CAA में मुसलमानों को नागरिकता दी जानी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार को क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार को क्या कहा?
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget