एक्सप्लोरर

एक्शन में योगी! मंत्रियों से संपत्ति का ब्योरा मांगा, अनाप शनाप बयानबाजी पर 'लगाम'

लखनऊ: क्या योगी यूपी में मोदी के स्टाइल में काम करेंगे? ये सवाल इसलिए क्योंकि कल शपथग्रहण के बाद विभाग के बंटवारे से पहले योगी ने सभी मंत्रियों से उनकी संपत्ति का ब्योरा मांग लिया. सीएम बनने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी ने जिस तरह से सरकार का एजेंडा सामने रखा वो ये संकेत दे रहा है कि यूपी की सरकार उसी अंदाज में चलेगी जैसे मोदी केंद्र में देश की सरकार चला रहे हैं.

यूपी में योगी राज शुरू हो गया है. अब सबके मन में सवाल है कि योगी राज होगा कैसा ? यूपी में योगी किस अंदाज में सरकार चलाएंगे ?

इन सवालों के जवाब के लिए तो वक्त बीतने का इंतजार करना होगा, लेकिन जो जानकारी सामने आ रही है उससे ये संकेत मिल रहे हैं कि योगी की सरकार में पीएम मोदी का अंदाज दिख सकता है. ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शपथग्रहण समारोह के बाद जब पहली बार योगी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से मुलाकात की तो ठीक पीएम मोदी की तरह पंद्रह दिन के अंदर उनकी संपत्ति का ब्योरा मांग लिया.

योगी ने दिए भ्रष्टाचार पर वार के संकेत

संकेत साफ है कि मोदी की तरह योगी भी अपनी सरकार की साफ सुथरी छवि से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं. सीएम बनने के बाद पहली बार जब मीडिया के सामने आए तो भ्रष्टाचार पर वार के साफ संकेत दे दिए.

योगी ने भी वही मंत्र दोहराया जो पीएम मोदी बार बार कहते हैं. सबका साथ सबका विकास. पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी ने कई बार ये बात जोर देकर कही की उनकी सरकार समाज के हर तबके के लिए बिना कोई भेदभाव के काम करेगी और विकास उनके एजेंडे में सबसे ऊपर होगा.

श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह बने सरकार के प्रवक्ता

किसी तरह का कोई विवाद न हो इसलिए योगी ने श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह को सरकार का प्रवक्ता बना दिया है और साफ कर दिया है कि कोई भी मंत्री अनाप शनाप बयानबाजी न करें.

योगी आदित्यनाथ के काम करने के स्टाइल को लेकर तरह तरह के कयास लग रहे हैं, लेकिन अभी तक जो सामने आया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी सरकार में भी मोदी नीति का छाप दिख सकती है.

योगी की कैबिनेट में 44 मंत्री

कल आदित्यनाथ योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. यूपी में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं. केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है. वहीं, 44 मंत्री बनाए गए हैं. हालांकि अभी किसी के विभाग का बंटवारा नहीं हुआ है.योगी ने कहा है विकास उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है. सरकार महिला सुरक्षा, किसान और रोजगार परध्यान देगी.

यह भी पढें-

अविवाहित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हुए यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने संभाली यूपी सरकार की कमान, दो डिप्टी सीएम के साथ 46 मंत्रियों ने ली शपथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'सरकार बगैर भेदभाव के काम करेगी'

यूपी की पिच पर खेलेंगे योगी की 'टीम' में दो पूर्व क्रिकेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget