एक्सप्लोरर

‘एक्शन’ में यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी : जानें अबतक के 10 बड़े फैसले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एक्शन में दिख रहे हैं. 19 मार्च को शपथग्रहण के बाद अबतक योगी सरकार ने कई बड़े फैसले ले लिए हैं. बीजेपी चुनाव के दौरान किए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने और राज्य में कानून व्यवस्था सुधारने के अपने वादे पर काम करती दिख रही है. अबतक योगी सरकार ने क्या-क्या फैसले किए हैं-
  • संपत्ति का ब्योरा देंगे सभी मंत्री
शपथग्रहण के तुरंत बाद योगी ने अपने पहले आदेश में तमाम मंत्रियों को संपत्ति का ब्योरा देना को कहा है. इतना ही नहीं अफसरों को भी संपत्ति का पूरा ब्योरा सीएम ऑफिस को देने को कहा गया है.
  • अनाप-शनाप बयान नहीं देंगे मंत्री
योगी ने अपने मंत्रियों को साफ कह दिया कि कोई मंत्री अनाप शनाप बयानबाजी नहीं करेगा. इसके लिए सरकार के दो प्रवक्ता नियुक्त कर दिये गये जो मीडिया तक सरकार की बात पहुंचाएंगे.
  • एंटी रोमियो स्क्वॉड पर काम शुरू
बीजेपी की तरफ से चुनाव के दौरान राज्य में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने के वादे पर अमल होना शुरू हो गया है. यूपी पुलिस राज्य के कई जिलों में लड़कियों को छेड़खानी से बचाने के लिए मनचलों को पकड़कर उनसे सवाल-जवाब कर रही है और तलाशी अभियान चला रही है.
  • बूचड़खाने सील होने शुरू
योगी के हाथों में कमान आते ही अबतक चल रहे अवैध कत्लखानों के ऊपर गाज गिरनी शुरू हो गई है. मेरठ, आगरा, वाराणसी जैसे कई जिलों में अबतक की कार्रवाई में कई बूचड़खानों को सील कर दिया गया है. हालांकि ये कार्रवाई एनजीटी के आदेश के बाद हो रही है.
  • हर शुक्रवार थानों की सफाई करेंगे पुलिसवाले
योगी सरकार ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए यूपी के तमाम थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस लाईन्य में साफ-सफाई करने का आदेश दिया है. साफ-सफाई हर शुक्रवार खुद पुलिसवाले ही करेंगे.
  • दफ्तरों में पान-गूटखा खाने पर बैन
कल सीएम आदित्यनाथ ने लखनऊ में सचिवालय का दौरा किया था. इसके बाद सीएम ने सरकारी दफ्तरों में गुटखा-पान और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दिया है.
  • अधिकारी सभी फाइलें जल्दी निपटाएं
योगी ने सरकारी दफ्तरों में निरक्षण के बाद अफसरों को आदेश दिया है कि वह आम जनता से अच्छे से बात करें और उनके फोन कॉल उठाए. योगी ने आदेश दिया है कि अधिकारी सभी फाइलें जल्दी निपटाएं और सरकारी दफ्तरों में पॉलीथीन इस्तेमाल पर बैन लगाएं.
  • टीचर्स के 'टी-शर्ट' पहनने पर रोक
स्कूलों में अनुशासन को लेकर यूपी की योगी सरकार ने कमर कस ली है. योगी ने आदेश दिया है कि सभी टीचर्स मर्यादित परिधान ही पहनें. टी शर्ट्स आदि का प्रयोग न करें. अगर विद्यालय परिसर में कहीं भी पान मसाला आदि के दाग धब्बे हो तो उन्हें कल हर हाल में मिटवा दें. संकुल प्रभारी भ्रमण कर इसका अनुपालन सुनिश्चित कर लें.
  • राज्य में गोहत्या रोकने का आदेश
योगी ने राज्य में पशु वधशालाएं बंद करने के बीजेपी के चुनावी एजेंडा पर अमल शुरू करते हुए पुलिस अफसरों को पूरे राज्य में बूचड़खाने बंद करने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, योगी ने प्रदेश में गायों की तस्करी पर पूर्ण पाबंदी लगाने और इस मामले में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त ना करने के आदेश भी दिए हैं.
  • 'रामायण' म्यूजियम के लिए योगी का 25 एकड़ जमीन देने का फैसला
अयोध्या को राम जन्मभूमि माना जाता है और यहां अब म्यूजियम बनाया जाएगा. इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 25 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है. अगले सप्ताह ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. केंद्र सरकार ने इसके लिए 154 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
Live: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget