एक्सप्लोरर

यूपी का सियासी दंगल: अंतिम चरण में PM मोदी समेत कई धुरंधरों की अग्नि परीक्षा

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे दिनों की परख होगी, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मोदी मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों और सांसदों की साख भी दांव पर लगी है. ऐसा माना जा रहा है कि इस चरण में यदि बीजेपी को अच्छे परिणाम नहीं मिले तो चुनाव बाद इन मंत्रियों का कद घटना तय है.

यूपी का सियासी दंगल: अंतिम चरण में PM मोदी समेत कई धुरंधरों की अग्नि परीक्षा

वाराणसी में दांव पर है पीएम की साख

सातवें और अंतिम चरण की 40 सीटें और खासकर वाराणसी जिलें की 8 सीटें भारतीय जनता पार्टी के लिए कितना अहम है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले तीन दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. इतना ही नहीं मोदी सरकार के कई दिग्गज नेता और मंत्री भी पिछले कई दिनों से वाराणसी में ही डेरा डाले हुए हैं.

अंतिम चरण में कई मंत्रियों और सांसदों की भी परीक्षा

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 7 जिलों की 40 सीटों पर आठ मार्च को मतदान होना है. ऐसे में खुद प्रधानमंत्री ने अपनी रैलियों के माध्यम से पूरी ताकत झोंक दी है. आपको बता दें कि सातवें चरण में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल पूर्वांचल के कई मंत्रियों और पूर्वांचल के दर्जनभर सांसदों की जमीनी हकीकत की भी परीक्षा होगी.

प्रधानमंत्री मोदी के लिए यूपी से सांसद होने के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश का चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण है. उनके खुद के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विधानसभा की आठ सीटों में से तीन ही बीजेपी के पास हैं. साथ ही पड़ोसी जिलों मिर्जापुर और गाजीपुर में पार्टी का कोई विधायक नहीं है. चंदौली में बीजेपी के पास इस समय एक विधायक ही हैं.

गाजीपुर से सांसद हैं केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद हैं और यहां अंतिम चरण में वोट पड़ेंगे. उनके क्षेत्र की सात सीटों में से छह पर एसपी का कब्जा है और एक पर कौमी एकता दल का कब्जा है. यहां की मोहम्मदाबाद सीट से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई सिब्गतुल्ला अंसारी बीएसपी के उम्मीदवार हैं. सिन्हा पर यह साबित करने की चुनौती है कि भूमिहार बिरादरी के पूर्वांचल के वोटों में न सिर्फ उनकी अच्छी पकड़ व पैठ है, बल्कि मंत्री बनने के बाद बीजेपी का कद यहां बढ़ा है.

यूपी का सियासी दंगल: अंतिम चरण में PM मोदी समेत कई धुरंधरों की अग्नि परीक्षा

हालांकि मिर्जापुर की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बीजेपी के सहयोगी दल अपना दल कोटे से हैं. इस समय न सिर्फ यहां बल्कि पड़ोस के जिले सोनभद्र से भी बीजेपी का कोई विधायक नहीं है. अनुप्रिया पिछड़े वर्ग के वोट बटोरने के लिए प्रयासरत हैं. उन पर पूर्वांचल में बीजेपी गठबंधन की सीटें जितवाने की जिम्मेदारी है. मिर्जापुर में भी आखिरी चरण में वोट डाले जाने हैं. देखना होगा कि अनुप्रिया इस कसौटी पर खरा उतर पाती हैं या नहीं.

यूपी का सियासी दंगल: अंतिम चरण में PM मोदी समेत कई धुरंधरों की अग्नि परीक्षा

पूर्वांचल की सीटों का ख्याल रखते हुए ही महेंद्रनाथ पांडेय को मिली मोदी सरकार में जगह

केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय को पूर्वांचल की सीटों का ख्याल रखते हुए ही मोदी सरकार में जगह मिली है. उनका संसदीय क्षेत्र चंदौली भी इसी चरण में शामिल है और यहां की सिर्फ एक सीट पर बीजेपी का कब्जा है. यहां यदि कमल नहीं खिला तो चुनाव के बाद इनकी मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा, “ऐसा नहीं है. पार्टी सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ रही है. सभी नेता विधानसभा चुनाव में लगे हुए हैं. यह कहना कि चुनाव बाद किसका कद तय होगा, किसका नहीं, यह ठीक नहीं है.”

उन्होंने कहा, “पिछला विधानसभा चुनाव 2012 में हुआ था. तब पार्टी की स्थिति कुछ और थी. इसके बाद वर्ष 2014 में भी लोकसभा का चुनाव हुआ. पार्टी ने उन इलाकों में भी बेहतर प्रदर्शन किया, जहां उसकी स्थिति ठीक नहीं थी. इस बार भी पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है. बीजेपी की सरकार यूपी में बनने जा रही है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget