एक्सप्लोरर

नोएडा एयरपोर्ट पर यूपी सरकार की कोशिशें हुई तेज, लिए बड़े फैसले

सरकार ने घोषणा की है कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए कुल 1239.1416 हेक्टेयर को 2300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अधिग्रहित किया जाएगा.

नई दिल्लीः यूपी सरकार ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में प्रस्तावित 'नोएडा इन्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट' की स्थापना के लिए गंभीर प्रयासों में जुटी है. सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की कैबिनेट ने नोएडा में एयरपोर्ट के लिए धन आवंटन और ज़मीन अधिग्रहण संबंधी कार्यों की समीक्षा की और इस बाबत महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए. सरकार की घोषणाएं सरकार ने घोषणा की है कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए कुल 1239.1416 हेक्टेयर को 2300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अधिग्रहित किया जाएगा. नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रेवेन्यू की छूट यू पी सरकार ने आधिकारिक पत्र के माध्यम से नागरिक उड्डयन मंत्रालय को विशेष छूट देने का अनुमोदन किया है. इसके तहत अब एयरपोर्ट के लिए कुल अधिग्रहित भूमि के मूल्य का 2.5 फीसदी राजस्व विभाग को देने के नियम से नागरिक उड्डयन मंत्रालय को मुक्ति मिल जाएगी. अब योगी सीधे तौर पर ले सकेंगे वित्तीय फैसले कैबिनेट ने अनुमोदन के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रस्तावित एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण संबंधी सारे वित्तीय फैसले सीधे तौर पे खुद ही ले सकेंगे. नागरिक उड्डयन मंत्रालय को  मुफ्त ज़मीन भी दी जाएगी  यूपी सरकार ने ये भी तय किया है कि एयरपोर्ट की सीमा में जिस भी विभाग की सरकारी परिसम्पत्तियां और ज़मीन आ रही होंगी वो विभाग मुफ्त में अपनी वो प्रॉपर्टी नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप देंगे. डीएम नोएडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी इस मामले में सरकारी जमीनों का आकलन नोएडा के कलेक्टर कर रहे हैं. नोएडा के डीएम को ये भी आदेश दिया गया है कि एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में नागरिकों के पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में आने वाले धन का आंकलन किया जाए जिसे फिर मुख्यमंत्री की सहमति से आवंटित किया जाएगा. एआईएएल संवारेगा नोएडा एयरपोर्ट की तक़दीर नोएडा एयरपोर्ट का विकास पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) में किया जाएगा जिसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) को अधिकृत किया गया है. एनआईएएल अधिग्रहित भूमि का विकास खुद करने और अन्य डेवेलपर्स से कराने के लिए स्वतंत्र है. इसके लिए अधिग्रहित ज़मीन उसे 90 साल की लीज़ पर दी गई है. यूपी सरकार ने जेवर हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget