एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: धर्म के नाम पर वोट मांगने पर फंसे कासगंज के सपा उम्मीदवार हसरतुल्ला, केस दर्ज

लखनऊ: यूपी में कल वोटिंग होनी है. पहले दौर के चुनाव में पश्चिमी यूपी की 73 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. पश्चिमी यूपी में मुस्लिम वोटर अहम हैं, कई सीटों पर उनकी जीत और हार में अहम भूमिका होती है, इसलिए नेता धर्म के नाम पर खुलेआम वोट मांगने से भी नहीं हिचक रहे हैं.

यूपी चुनाव: उम्मीदवारों से एबीपी न्यूज़ ने पूछा MLA का फुलफॉर्म, तो मिला ये जवाब!

समाजवादी पार्टी के कासगंज के उम्मीदवार का  एक बयान वायरल हो रहा है. कासगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हसरत उल्ला शेरवानी ने बेहद भड़काऊ भाषण दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए हसरत उल्ला शेरवानी ने वोट मांगने के लिए मज़हब का इस्तेमाल किया. हसरत उल्ला के भड़काऊ भाषण के बाद कासगंज थाने में उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है.  हसरत उल्ला ने छह फरवरी को ये भाषण कासगंज में जामा मस्जिद के पास एक नुक्कड़ सभा में दिया था.

इस वीडियो में जब हसरत उल्ला विधायक थे, तब की बात को याद दिलाते हुए अपने समुदाय विशेष से कह रहे हैं-

यहां पढ़ें पूरा भाषण-

‘’जब मैं विधायक था तब किसी मुसलमान ने थाने का गेट नहीं देखा था. किसी मुसलमान को थाने या चौकी का गेट नहीं देखने दिया था मैंने. किसी पुलिस वाले की ये हिम्मत नहीं थी कि वो मोटर साइकिल रोक ले और उसको थाने तक पंहुचा दे. क्या नाम है तेरा-उमर. क्या नाम है तेरा-अब्दुल्ला. यह सुनते ही जाने देता था. कहता था कि अभी विधायक का फोन आ जाएगा और डाट पड़  जायेगी.’’

‘’तुमने आगे वो भी पांच साल देखे है, जब पुलिस सीढ़ी लगाकर घरो में घुस गयी और लोगो को जेल भेज दिया था. कितने लोग अभी भी फर्जी मुकदमो में जेल में हैं उनकी अभी जमानते भी नहीं हुई हैं. फिर दोबारा कोई हिम्मत करेगा. मुसलमान से यहां लड़ने के लिए.’’

‘’जब मैं इलेक्शन हार गया था तो दिल्ली वापस चला गया. मैंने बहुत बड़ा रिस्क लिया लेकिन जब मैंने अपनी कौमो को देखा कि वह बेवजह जेलो में जा रहे है. बे वजह पुलिस लठ्ठ मार रही है, तब फिर मेरी दिल्ली जाने की हिम्मत नहीं हुई. अगर वो गलती दुबारा दोहराओगे तो ये सीट मुसलमानों के हाथ नहीं आएगी और न कोई पार्टी मुसलमानों को टिकट देगी.’’

यह भी पढ़ें-

पश्चिमी यूपी की 73 सीटों कल होगी वोटिंग, जाट-मुस्लिम वोट के लिए लगी नेताओं में होड़

यूपी चुनाव: पहले चरण में दांव पर है इन राजनीतिक धुरंधरों की साख

यूपी चुनाव: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसकी तरफ जाएंगे जाट?

यूपी चुनाव: पहले चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 836 धुरंधर, 302 करोड़पति उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget