एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: मुलायम का मन बदला, अब बोले- 'एसपी-कांग्रेस गठबंधन को मेरा आशीर्वाद'

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव एक बार फिर पलट गए हैं. अब उन्होंने कहा है कि बेटे अखिलेश के साथ कोई मतभेद नहीं है.  वो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद देंगे.

मुलायम से सवाल-

सवाल- अखिलेश से कोई मतभेद है ?

जवाब- अखिलेश से क्या मतभेद होगा

सवाल- गठबंधन के उम्मदवारों को आशीर्वाद देंगे ?

जवाब- हां सबको

जिस दिन अखिलेश और राहुल एक मंच पर आए थे, उसी दिन मुलायम भी मीडिया के सामने आए थे और कह दिया था कि वो गठबंधन के खिलाफ हैं. इसलिए प्रचार नहीं करेंगे. विरोध सिर्फ इतना ही नहीं था मुलायम ने अखिलेश के दोस्त राहुल की पार्टी को खूब कोसा भी था.

यूपी चुनाव: मुलायम का मन बदला, अब बोले- 'एसपी-कांग्रेस गठबंधन को मेरा आशीर्वाद

गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे मुलायम

अब ये बात चार दिन पुरानी हो गई है. इस दौरान मुलायम का मन बदल गया है. वैसे अगर पिछले कुछ महीनों में समाजवादी पार्टी में जो कुछ भी हुआ उस दौरान कई बार मुलायम के बोल और विचार बदलते दिखे हैं.

जब समाजवादी पार्टी में चुनाव चिन्ह साइकिल को लेकर झगड़ा चलता रहा तो मुलायम ये कहते रहे कि साइकिल पर उनका हक है, लेकिन चुनाव आयोग में चुनाव चिन्ह पर दावे के लिए कोई कागजात ही नहीं पेश किए.

मुलायम के बदलते बोल

यही नहीं, मुलायम ये भी कहते रहे कि उनकी पार्टी अलग चुनाव लड़ेगी, लेकिन जब चुनाव आयोग में अखिलेश की जीत हो गई और साइकिल उन्हें मिल गई तब एक बार फिर मुलायम का मन बदला और बोले कि वो अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे.

Akhilesh yadav, BJP, BSP, Congress, mulayam singh yadav, Rahul Gandhi, ramgopal yadav, samajwadi party, shivpal yadav, SP, up election 2017

कुछ दिन बाद ऐसा लगा कि सबकुछ ठीक हो गया है लेकिन जब कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ, राहुल और अखिलेश एक साथ एक मंच पर आए तो मुलायम पलटे और कहा कि गठबंधन के लिए प्रचार नहीं करूंगा. अब मुलायम के मन बदलने की ये कहानी आगे बढ़ गई है. अब एक बार फिर बेटे के साथ हैं और कह रहे हैं कि सबको मेरा आशीर्वाद है.

यह जरूर जानें-

यूपी में इस बार एसपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है. कांग्रेस से गठबंधन का फैसला सीएम अखिलेश यादव ने किया था. हालांकि इस गठबंधन से मुलायम सिंह यादव नाराज थे. एसपी-कांग्रेस गठबंधन की बीएसपी और बीजेपी से टक्कर है. चुनाव में 298 सीटों पर सपा और 105 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. बता दें कि यूपी में 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं. 11 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget