एक्सप्लोरर

अमित शाह का दावा, यूपी समेत चार राज्यों में BJP बनाएगी सरकार, पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि बीजेपी यूपी समेच चार राज्यों उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाएगी. हालांकि, उन्होंने ये बात भी कबूल की कि पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला है.

वाराणसी में लगातार तीन दिन तक पीएम मोदी के प्रचार अभियान का बचाव करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं, जो लोग सवाल उठा रहे हैं उन्हें चुनाव के बारे में कुछ नहीं पता.

पीएम मोदी का वाराणसी में डेरा बीजेपी के हार का संकेत है: लालू यादव

सभी जगह पर बीजेपी लीड कर रही है-शाह

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमित शाह ने कहा, ‘’हम दो तिहाई बहुमत के साथ के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं.’’ शाह ने कहा, ‘’पश्चिम हो, अवध हो, रुहेलखंड हो, वाराणसी हो या गोरखपुर हो, सभी जगह पर बीजेपी लीड कर रही है. हमारे सामने सिर्फ सपा और बसपा है. हम सभी सीटों पर लड़ रहे हैं.’’

सपा में जीतने का विश्वास नहीं है- शाह

सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘’सपा ने जिस दिन कांग्रेस से गठबंधन किया था उसी दिन उसने अपनी हार स्वीकार कर ली थी.’’ इतना ही नहीं शाह ने आगे कहा, ‘’पांच साल काम करने के बाद जब आप जनता के सामने जाते हो और जो आपकी पार्टी के वैचारिक विरोधी रहे हों उस पार्टी को सौ सीटे देकर आपने दिखा दिया है कि आपमें जीतने का विश्वास नहीं है.’’

कल होगी पूर्वांचल की 40 सीटों पर वोटिंग

आखिरी दौर में पूर्वांचल की 40 सीटों पर वोटिंग होनी है. 2012 में 40 में से एसपी को 23, बीएसपी को पांच, बीजेपी को चार, कांग्रेस को तीन और अन्य को पांच सीटें मिली थीं.

जिन चालीस सीटों पर कल चुनाव है उनमें वाराणसी जिले की आठ सीटें भी शामिल हैं. 2012 में इन पांच में से तीन सीटों पर बीजेपी का कब्जा था, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली थी.

अब सवाल ये है कि क्या जो लोकसभा में हुआ था वही विधानसभा में भी होगा. ऐसा जरूरी नहीं इसलिए पीएम मोदी ने पूरा जोर लगाया है और उन्हें उम्मीद है कि यूपी में जीत की होली जरूर मनेगी, लेकिन मायावती हर किसी के दावे को खारिज कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget