एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: छठे चरण के लिए 7 जिलों की 49 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक सिर्फ 38% वोटिंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में पूर्वाचल के सात जिलों की 49 सीटों के लिये दोपहर एक बजे तक औसतन करीब 38 फीसद वोट पड़े. निर्वाचन आयोग के अनुसार छठे चरण में नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मउ तथा बलिया जिलों में आमतौर पर शांतिपूर्ण माहौल में अपराहन एक बजे तक औसतन 37 . 85 प्रतिशत मतदान हुआ.

यूपी चुनाव: वाराणसी में आज पीएम मोदी का मेगा शो, यहां जानें पूरा कार्यक्रम

इस चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया शामिल हैं. 49 सीटों के लिए 635 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. गोरखपुर शहर सीट पर सबसे ज्यादा 23 और आमजगढ़-गोहना सीट पर सबसे कम सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

IN DETAIL: जानें- यूपी में छठे चरण की 49 सीटों पर वोटिंग की बड़ी बातें

LIVE UPDATES-

  • मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। जो भी मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान केन्द्र में आ जाएंगे, उन्हें वोट करने दिया जाएगा.
  • मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.
  • पहले एक घंटे में मतदान धीमा रहा है. छठे चरण में सुबह 8 बजे तक 11 फीसदी मतदान हो चुका है.
  • यूपी के छठे चरण में एक घंटे का वोटिंग पूरी हो चुकी है. मऊ में भी आज वोट डाले जा रहे हैं. मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.
3
  • गोरखपुर से बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने भी वोट डाला. योगी ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा. उन्होंने कहा कि  इस बार के चुनाव में जनता को सपा और बसपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी.
यूपी चुनाव: छठे चरण के लिए 7 जिलों की 49 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक सिर्फ 38% वोटिंग
  • प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 72 लाख 46 हजार चार सौ दस मतदाता करेंगे. इनमें से 9 लाख 46 हजार 597 पुरुष, 77 लाख 84 हजार 831 महिला और 982 र्थड जेंडर मतदाता हैं. दस हजार आठ सौ बीस मतदान केंद्र बनाए गए.

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में 49 सीटों में से सपा ने 27, बसपा ने 9, बीजेपी ने सात, कांग्रेस ने चार औऱ दो सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की थी.

इस चरण में भी कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इनमें देवरिया के सांसद और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ, आजमगढ़ के सांसद और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

इनके अलावा मऊ और गाजीपुर में अंसारी बंधुओं की भी परीक्षा होनी है. छठे चरण में मऊ सीट से जेल में बंद मुख्तार अंसारी, घोसी से उनके पुत्र अब्बास अंसारी, पनियारा से उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के पूर्व सभापति गणोश पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर दरियागंज से व पूर्व नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है, जबकि नौतनवा सीट से जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget