एक्सप्लोरर

मुलायम-अखिलेश में सुलह, इस बार मध्यस्थ बने आजम खान

लखनऊसमाजवादी पार्टी कुनबे में मची कलह को खत्म कराने की कोशिशें कामयाब हो गई हैं. आजम खान की मध्यस्था में अखिलेश और मुलायम खेमे के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई. बैठक के बाद सीएम अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन वापस ले लिया गया है.

बैठक में अखिलेश ने करा दिया ताकत का एहसास

इससे पहले कोशिश ये हो रही थी कि कोई बीच का रास्ता निकाला जाए, जिससे टूट के मुहाने पर खड़ी पार्टी बच जाए. इस कोशिश के कामयाब होने की संभावना इसलिए ज्यादा दिख रही है क्योंकि बहुमत के लिए जरूरी विधायकों से भी ज्यादा विधायकों का समर्थन दिखा कर अखिलेश यादव ने अपनी ताकत का अहसास करा दिया है. ऐसे में उम्मीद है कि मुलायम सिंह यादव अब थोडी नर्मी दिखाएंगे औऱ अखिलेश की बातों को गंभीरता से लेंगे. विधायकों के साथ बैठक के बाद अखिलेश यादव पिता औऱ सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिलने भी गए.

अखिलेश ने मुलायम को सौंपी 207 विधायकों के समर्थन की लिस्ट

पिता औऱ पुत्र के बीच सुलह सफाई की कोशिशों में आजम खान मध्यस्थ की भूमिका में हैं. सुबह आजम खान की ओर से पहला बयान आया कि वो मुलायम औऱ अखिलेश दोनों में से किसी की भी बैठक में शामिल नही होंगे. थोड़ी ही देर बाद मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे. उनसे बातचीत के बाद आजम खान अखिलेश यादव से मिले. फिर विधायकों की बैठक खत्म कर अखिलेश 207 विधायकों के समर्थन की लिस्ट लेकर आजम खान के साथ मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे. थोड़ी देर के बाद वहां शिवपाल यादव भी पहुंच गए.

 ऐसा बताया जा रहा है अखिलेश खेमे की ओर से समझौते के लिए कुछ प्रस्ताव ऱखे गए हैं.

  • अमर सिंह को पार्टी से निकाला जाए
  • अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए
  • पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को संरक्षक बनाया जाए
  • 2 जनवरी को होने वाली बैठक को रद्द कर दिया जाए

बीच बचाव की कोशिश में लगे लालू प्रसाद यादव

बीच बचाव कराने की कोशिशों में मुलायम सिंह परिवार के संबंधी औऱ आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव भी शामिल हैं. लालू यादव ने सुबह 8 बजे मुलायम सिंह यादव औऱ अखिलेश दोनों को अलग अलग फोन कर बात की. अखिलेश को नसीहत दी कि जाकर मुलायम सिंह यादव से मिलें. तो वहीं मुलायम सिंह यादव को भी सलाह दी कि इधर उधर के चक्कर में नही पड़ें.

बहरहाल, समाजवादी कुनबे की कलह पर फिलहाल के लिए विराम तो लग गया है. लेकिन इस बार के कलह का हासिल यह रहा कि अखिलेश ने पार्टी में अपने विरोधियों के साथ साथ अपने पिता को भी अपना दमखम साफ दिखा दिया.

क्या है विवाद? ताजा विवाद टिकटों कें बंटवारे को लेकर है. मुलायम ने यूपी विधानसभा चुनावों में पार्टी के 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में अखिलेश के करीबियों का नाम नहीं था. पिता के फैसले से नाराज अखिलेश ने ने 235 उम्मीदवारों की अलग लिस्ट जारी कर दी. इसके बाद सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने एक जनवरी को पार्टी की आपात बैठक बुला ली, जिससे नाराज होकर मुलायम ने रामगोपाल और अखिलेश को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. यह भी पढ़ें IN PICS: समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच किसने क्या कहा, यहां जानें जानें- समाजवादी पार्टी के टूटने पर किसे फायदा होगा और किसे नुकसान विश्लेषण: ऐसे बच सकती है अखिलेश यादव की सरकार, जानें क्या है नंबर गेम! पहली बार समाजवादी पार्टी ‘फूट’ पर बोले अमर सिंह, ‘दंगल’ को बताया असंवैधानिक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget