एक्सप्लोरर

यूपी: मोदी की राह चले योगी, 14 नवंबर से अयोध्या से करेंगे निकाय चुनाव प्रचार की शुरुआत

निकाय चुनाव के लिए सीएम योगी पूरे राज्य का तूफानी दौरा करेंगे. उनकी एक दिन में तीन-तीन जनसभाएं करने की तैयारी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चल रहे हैं. प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव प्रचार की शुरुआत सीएम योगी 14 नवंबर से अयोध्या से करेंगे. इस चुनाव को योगी सरकार की पहली परीक्षा बताया जा रहा है. बता दें कि दस दिनों बाद निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो जाएगी. गुजरात में मोदी भी करते थे निकाय चुनाव के लिए प्रचार दरअसल नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब वह भी निकाय चुनाव को हमेशा बड़ा चुनाव मानते थे. मोदी हर बार निकाय चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करते थे और चुनाव में अपनी जान लगा देते थे. अब यूपी के सीएम योगी भी उसी फार्मूले पर चल रहे हैं. निकाय चुनाव के लिए प्रचार करने वाले राज्य के पहले सीएम होंगे योगी निकाय चुनाव की पहली परीक्षा में पास होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमर कस ली है. बता दें कि सीएम योगी राज्य के पहले सीएम हैं, जो निकाय चुनाव में भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर रहे हैं. इससे पहले न तो कल्याण सिंह ने और ना ही राजनाथ सिंह ने इन चुनावों में प्रचार किया था. दोनों ही बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री थे. आपको यह भी बता दें कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव भी सीएम रहते हुए निकाय चुनाव के प्रचार से दूर रहे थे और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी कभी इन चुनावों में पार्टी के लिए वोट नहीं मांगे. निकाय चुनाव के लिए सीएम योगी पूरे राज्य का तूफानी दौरा करेंगे. उनकी एक दिन में तीन-तीन जनसभाएं करने की तैयारी है. कहां-कहां जनसभाएं करेंगे सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से 14 नवंबर को चुनाव प्रचार शुरू करने का मन बनाया है.  उसी दिन वे गोंडा और बहराईच में भी बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. योगी के अयोध्या से प्रचार शुरू करने के फैसले को पार्टी के हिंदुत्व एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दे कि अयोध्या को उन्होंने ही नगर निगम बनाने का एलान किया था और अब यहां पहली बार मेयर के चुनाव हो रहे हैं. 18 नवंबर को मुज़फ्फरनगर में रैली करेंगे योगी साम्प्रदायिक दंगों के लिए बदनाम रहे मुज़फ्फरनगर में योगी 18 नवंबर को रैली करेंगे. यूपी में इस बार 16 मेयर चुनने के लिए चुनाव हो रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ इन सभी 16  महानगरों में प्रचार करेंगे. इसके साथ-साथ वे कई नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी रैलियां कर रहे हैं. एक दिसंबर को आएंगे निकाय चुनाव के नतीजे आपको बता दें कि 22, 26 और 29 नवम्बर को तीन चरणों में निकाय चुनाव होने हैं. इस चुनाव के नतीजे एक दिसंबर को आएंगे. इसके साथ ही तय हो जाएगा कि योगी आदित्यनाथ इस पहली चुनावी परीक्षा में पास हुए हैं या फेल.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget