एक्सप्लोरर

कुंभ की वजह से बदलेगा यूपी बोर्ड के एग्जाम का शेड्यूल, नये सिरे से जारी होगा

डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने प्रयागराज में अफसरों के साथ बैठक के बाद बताया कि यूपी बोर्ड के एग्जाम पहले से निर्धारित तिथि पर ही शुरू होंगे. सिर्फ उन तारीखों पर होने वाली परीक्षाओं को बदला जाएगा, जब प्रयागराज के कुंभ मेले में प्रमुख स्नान पर्व पड़ेंगे.

प्रयागराजः दुनिया का सबसे बड़ा परीक्षा कराने वाले यूपी बोर्ड के फरवरी से शुरू होने वाले दसवीं व बारहवीं के एग्जाम रीशेड्यूल किये जाएंगे. पहले से घोषित कार्यक्रम में फेरबदल कर परीक्षा कार्यक्रम फिर से जारी किया जाएगा. यह फेरबदल संगम के शहर प्रयागराज में लगने जा रहे कुंभ मेले के मद्देनजर किया जा रहा है. डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंत्री डा दिनेश शर्मा ने इसके लिए सोमवार को लखनऊ में अफसरों की एक बैठक बुलाई है. इसी बैठक में नया कार्यक्रम तय किया जाएगा. डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने प्रयागराज में अफसरों के साथ बैठक के बाद बताया कि यूपी बोर्ड के एग्जाम पहले से निर्धारित तिथि पर ही शुरू होंगे. सिर्फ उन तारीखों पर होने वाली परीक्षाओं को बदला जाएगा, जब प्रयागराज के कुंभ मेले में प्रमुख स्नान पर्व पड़ेंगे. इतना ही नहीं प्रमुख स्नान पर्वों से एक दिन पहले और एक दिन बाद भी एग्जाम नहीं कराए जाएंगे. डिप्टी सीएम के मुताबिक़ कुंभ मेला क्षेत्र के आस पास के कॉलेजों को अब परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा. जो कालेज परीक्षा केंद्र बन चुके हैं, उन्हें बदल दिया जाएगा. कुंभ की वजह से बदलेगा यूपी बोर्ड के एग्जाम का शेड्यूल, नये सिरे से जारी होगा उन्होंने बताया कि हालांकि बोर्ड के इम्तिहान पहले की तरह ही सोलह कार्य दिवसों पर ही होंगे. सिर्फ कुंभ की वजह से कुछ तारीखों में फेरबदल किया जाएगा. कुंभ के प्रमुख स्नान पर्वों और संभावित भीड़ की जानकारी के लिए रविवार को यूपी बोर्ड के अफसरों की प्रयागराज के डीएम के साथ मीटिंग होगी. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के मुताबिक़ इस बार की परीक्षा में नक़ल को लेकर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और नक़ल किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी. उनके मुताबिक़ अब यूपी के डिग्री कॉलेजों में भी यूपी बोर्ड की तरह ही दूसरे कॉलेजों में सेंटर बनाकर एग्जाम कराए जाएंगे. उनके मुताबिक़ सरकार का फोकस अब रोज़गारपरक शिक्षा देने पर है, जिससे युवा पढ़ाई पूरी कर आर्थिक तौर पर अपने पैरों पर खड़े हो सकें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eid 2026: नीतीश कुमार ने मुस्लिम भाई-बहनों को दी ईद की बधाई, कहा- 'खुदा इस मुबारक दिन पर…'
नीतीश कुमार ने मुस्लिम भाई-बहनों को दी ईद की बधाई, कहा- 'खुदा इस मुबारक दिन पर…'
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 को बैन करने की मांग, 'सेंसर बोर्ड ने इसे अनुमति कैसे दी?'
रणवीर सिंह की धुरंधर-2 को बैन करने की मांग, 'सेंसर बोर्ड ने इसे अनुमति कैसे दी?'
Delhi News: फाइव स्टार होटल का शेफ निकला शातिर चोर, घर से उड़ाए सोना-चांदी, पुलिस ने दबोचा
दिल्ली: फाइव स्टार होटल का शेफ निकला शातिर चोर, घर से उड़ाए सोना-चांदी, पुलिस ने दबोचा
बिहार: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर मुकेश सहनी की प्रतिक्रिया, सरकार से कहा- 'तत्काल…'
बिहार: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर मुकेश सहनी की प्रतिक्रिया, सरकार से कहा- 'तत्काल…'

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
एअर इंडिया की बड़ी चूक, 13 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटा विमान, जानें क्यों हुआ ऐसा?
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
गंगा में इफ्तार पर हुई कार्रवाई तो भड़के ओवैसी, कहा- 'एकमात्र अपराध यह है...'
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
PNB में खाता है तो कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट?
US Visa Bond 2026: क्या भारत के लोगों को भी खरीदना होगा अमेरिका वीजा बॉन्ड, इसके लिए कितने रुपये जेब में होना जरूरी?
क्या भारत के लोगों को भी खरीदना होगा अमेरिका वीजा बॉन्ड, इसके लिए कितने रुपये जेब में होना जरूरी?
Embed widget