एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना- CM ने RSS के सामने किया सरेंडर, अब आरक्षण पर भी हैं चुप

जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने दिया. संजय सिंह ने लिखा कि तेजस्वी यादव आपके पास घोटाला करने का दृष्टिकोण है. गबन करने का दृष्टिकोण है. लोगों को धोखा देने का दृष्टिकोण है.

पटनाः आज बिहार की राजनीति में पोस्टर नहीं बल्कि ज़ुबान चली और वो भी लिखित में. सुबह सुबह तेजस्वी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया तो रात होते होते नीतीश के मंत्री और प्रवक्ता ने जवाबी हमला कर दिया.

तेजस्वी ने नीतीश पर कहा कि किस तरह बिहार के सीएम नीतीश ने आरएसएस-बीजेपी के सामने आत्मसर्पण कर दिया है. तेजस्वी ने लिखा कि "नीतीश कुमार जी ने पूरी तरह से आरएसएस-बीजेपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने तब सीएए/एनपीआर/एनआरसी पर केंद्र समर्थन देने के बावजूद बात भी नहीं की थी और अब आरक्षण नीति के ख़त्म करने पर भी घातक रूप से चुप है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनके पास कोई सिद्धांत और विचारधारा नहीं है लेकिन केवल एक ही उद्देश्य है. वो अब थक कर लक्ष्यहीन और अदूरदर्शी हो चुके है. 60 फीसदी युवा आबादी वाले राज्य में विकास और नए विकसित बिहार का कोई लक्ष्य, सपना और रोडमैप नहीं है. आख़िर कब तक हम पिछड़ा और ग़रीब राज्य रहेंगे? अब तो केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही गठबंधन की सरकारें है? 15 वर्ष शासन करने के बाद भी ये लोग क्यों बताते कि बिहार को कैसे आगे बढ़ायेंगे.

तेजस्वी के ट्वीट पर संजय सिंह का जवाब

तेजस्वी के इस ट्वीट का जवाब जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने दिया. संजय सिंह ने लिखा कि तेजस्वी यादव आपके पास घोटाला करने का दृष्टिकोण है. गबन करने का दृष्टिकोण है. लोगों को धोखा देने का दृष्टिकोण है. अवैध रूप से अकूत संपत्ति रखने वाले लोग बिहार के युवाओं को क्यों नहीं बताते कि आपने इतने कम उम्र में इतनी संपत्ति कैसे कमाई? कौन सा उद्योग धंधा आपने किया? आपके दादा-दादी नाना-नानी माता-पिता कहां के जमींदार थे ? जो इतनी संपत्ति आपके लिए छोड़ गए. जरा जवाब दीजिए, हिम्मत है जवाब देने का.

अपनी शर्तों पर करते हैं राजनीति

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी शर्तों पर राजनीति करते हैं. इस बात को कई बार हम बता चुके है .इस बात को आप भी समझ लीजिए, आरक्षण किसी की जागीर नहीं है कि कोई खत्म कर दे. आरक्षण जरूरतमंदों के लिए है और उस आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो रहा है. क्योंकि आपके पास कोई मसला, मुद्दा नहीं है तो आप ढोल पीट रहे हैं आरक्षण आरक्षण का. आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा. इस बात को समझ लीजिये.

मंगल पांडे ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला

नीतीश कैबिनेट के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने तेजस्वी पर कहावतें कह पलटवार किया. महागठबंधन में चेहरे को लेकर रार पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा विपक्ष का हाल इन दिनों ‘तीन बंगाली और तेरह चूल्हा’ वाला है. दर्जनों विधायक व नेता-कार्यकर्ता आरजेडी को बाय-बाय करेंगे.

मंगल पांडेय ने कहा कि महागठबंधन को बिहार में खोजने पर भी अभी तक कोई चेहरा नहीं मिल सका है. महागठबंधन के क्रमशः तीन सहयोगी दलों आरएलएसपी, हम और वीआईपी ने आज नया शिगूफा छोड़ा है. ऐसे दलों के लिए समाजवादी नेता शरद यादव महागठबंधन के नेता के रूप में फिट दिखते हैं, लेकिन कांग्रेस को उनका नेतृत्व रास नहीं आने वाली है. वैसे भी 2000 के विस चुनाव में धोखा खा चुकी कांग्रेस वर्तमान में महागठबंधन से साफ इंकार कर विषम स्थिति में सभी सीटों पर लड़ने की बात कह रही है. इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वार्थ के लिए बना महागठबंधन जनता के लिए किस कदर सटीक बैठेगा.

बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को याद आए पुराने जख्म, महागठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget