एक्सप्लोरर

गरीब सवर्ण आरक्षण: तेज प्रताप यादव ने दी शुभकामनाएं, बोले- ये हुआ है तो अच्छी बात है

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सवर्णों को आरजेडी से बहुत उम्मीद भी नहीं है. जिस तरह से आरजेडी समाज को बांटने का काम करती आई है, उनसे सवर्ण आरक्षण पर सकारात्मक बातों को सुनना हैरत होगी.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गरीब सर्वणों को 10 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि जिन्हें ये मिल रहा है उन्हें शुभकामनाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आरजेडी ने जो 85 फीसदी आरक्षण की मांग की है उसको भी लागू किया जाए. ओबीसी, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और महादलित इन लोगों की भी भागीदारी है. चुनाव आता है तो लोग इस तरह का काम करते हैं, पहले गरीब आदमी के बारे में कोई सोचता नहीं है लेकिन यह हुआ है तो अच्छी बात है.

सवर्णों को आरजेडी से बहुत उम्मीद भी नहीं: जेडीयू

वहीं जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सवर्णों को आरजेडी से बहुत उम्मीद भी नहीं है. जिस तरह से आरजेडी समाज को बांटने का काम करती आई है, उनसे सवर्ण आरक्षण पर सकारात्मक बातों को सुनना हैरत होगी. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने जब मंडल कमीशन का तोहफा दिया उस समय उन्होंने आर्थिक रूप से जो पिछड़े सवर्ण थे उनके लिए 10% आरक्षण की घोषणा की थी. सालों तक यह मामला लंबित रहा फिर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2011 में सवर्ण आयोग का गठन किया गया.

राजीव रंजन ने कहा कि अगर आरजेडी का रुख अगर सकारात्मक होता तो उनके पास अवसर था. 1990 में लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री हुए थे, लालू प्रसाद को राजनीति में एक ऊंचाई प्रदान कराने में वीपी सिंह का बड़ा योगदान था. लेकिन लालू यादव ने बिहार में ऐसा कोई भी प्रयास नहीं किया, न ही केंद्र में सवर्णों को आरक्षण देने की वकालत की.

'भूरा बाल साफ करो' आरजेडी की यूएसपी है: विनोद नारायण झा

उधर बिहार सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि 'भूरा बाल साफ करो' आरजेडी की यूएसपी है. वह इसी की राजनीति करता है. जातीय भेदभाव और जातीय उन्माद आरजेडी का वैचारिक आधार है. बीजेपी और एनडीए 'सबका साथ सबका विकास' पर विश्वास करती है. 10 फीसदी आरक्षण आर्थिक आधार पर सवर्णों को देने का निर्णय लिया गया है, यह ऐतिहासिक फैसला है. दूसरे समाज के भी जो अगड़ी जाति के लोग हैं, उनको भी इसका लाभ मिलेगा. बाकि दलों ने भी इसका समर्थन किया है, भगवान आरजेडी को सद्बुद्धि देते तो अच्छा होता.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है', कपिल सिब्बल का राजनाथ सिंह पर पलटवार
'जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है', कपिल सिब्बल का राजनाथ सिंह पर पलटवार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget