एक्सप्लोरर

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कहा- मेरी लड़ाई नीतीश कुमार से नहीं, बीजेपी-आरएसएस से है 

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने कहा है कि उनकी राजनीतिक लड़ाई नीतीश कुमार से नहीं, बल्कि बीजेपी और आरएसएस से है.

पटना: लंबे अरसे बाद एक्शन में लौटे तेज प्रताप यादव ने ऐलान कर दिया है कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. आज तेज प्रताप आरजेडी कार्यालय पहुंचे और वहां पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. तेज प्रताप ने दो टूक कह दिया कि उनका मुकाबला बीजेपी और आरएसएस से है और मिशन 2019 के लिए उन्होंने कमर कस ली है.

अंदर और बाहर दोनों तरह के विरोधी खतरनाक

आरजेडी कार्यालय में बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह मौजूद विरोधी खतरनाक हैं. देश हित में अगर बीजेपी और उसके सहयोगी दल से मुकाबला करना है, तो वहीं पार्टी के अंदर मौजूद विरोधियों को भी शिकस्त देनी है. तेज प्रताप ने कहा कि वह पूरी तरह से अपने फॉर्म में है और अपने विरोधियों को जवाब देना उन्हें आता है. उन्होंने कहा कि जब से उनके विरोधियों को उनकी वापसी की खबर मिली है वह दुम दबाकर भाग खड़े हुए हैं.

घर वापस नहीं जाएंगे तेजप्रताप

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर फिलहाल 10 सर्कुलर स्थित अपने घर नहीं लौटेंगे. तेज प्रताप ने कहा कि उनके पास रहने को अपना घर नहीं है और वह सरकार से लगातार सरकारी आवास की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके साथ हो रहा सलूक बिहार की जनता देख रही है.

कृष्ण के बिना अर्जुन असफल

अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन बताने वाले तेज प्रताप यादव ने दो टूक कह दिया की कृष्ण के बिना अर्जुन को सफलता मिलनी मुमकिन नहीं. तेज प्रताप ने कहा कि वह कभी भी पार्टी से दूर नहीं हुए हैं और मिशन 2019 को लेकर वह पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे. तेज प्रताप ने यह भी कहा कि कृष्ण के हाथ से निकला सुदर्शन विरोधियों का नाश करेगा. उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई नीतीश कुमार से नहीं बल्कि, आरएसएस और बीजेपी से है.

यह भी पढ़ें-

रायबरेली: राफेल के बहाने जमकर बरसे पीएम, कहा- रक्षा सौदों में कांग्रेस का इतिहास 'मामा' और 'अंकल' वाला

निर्भया कांड: 16 दिसंबर, 2012 की रात को दिल्ली की सड़कों पर जो हुआ उसे 6 साल बाद भी याद कर सिहर जाते हैं लोग 

देखें वीडियो-

 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget