एक्सप्लोरर

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों से बंगला खाली न कराने पर SC ने मांगा जवाब, पिछले साल दिया था आदेश

नई दिल्ली: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों से अब तक सरकारी बंगला खाली न कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. पिछले साल अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने बंगला खाली कराने का आदेश दिया था. एनजीओ लोक प्रहरी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा था कि 2 महीने में बंगले खाली कराए जाएं.

अवमानना याचिका पर जारी हुआ नोटिस

कोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने को आधार बनाते हुए एनजीओ ने अवमानना याचिका दाखिल की. आज कोर्ट ने इसी याचिका पर यूपी एस्टेट डिपार्टमेंट से जवाब मांग लिया.

6 पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी बनाया पक्ष

अगस्त में जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों से बंगला खाली कराने का आदेश दिया गया था, वो हैं- मायावती, मुलायम, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, रामनरेश यादव और एनडी तिवारी. इन सब को भी अवमानना याचिका में पक्ष बनाया गया है. हालांकि, कोर्ट ने फ़िलहाल इन्हें नोटिस जारी नहीं किया है.

क्या थी मूल याचिका ?

जिस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल आदेश दिया था उसमें "उत्तर प्रदेश मिनिस्टर्स सैलरीज़, अलाउंस एंड अदर फैसिलिटीज एक्ट" का हवाला दिया गया था. इस एक्ट के सेक्शन 4 में कहा गया है कि मंत्री और मुख्यमंत्री, पद पर रहते हुए एक निशुल्क सरकारी आवास के हकदार हैं. पद छोड़ने के 15 दिन के भीतर उन्हें सरकारी मकान खाली करना होगा.

उत्तर प्रदेश में इस कानून के विरुद्ध मुख्यमंत्री खुद ही अपने आप को दूसरा बंगला आवंटित कर रहे थे. पद से हटने के बाद वो उस बंगले में रहना शुरू कर देते थे. यानी एक समय में न सिर्फ एक से ज़्यादा बंगले ले रहे थे, बल्कि बिना कानूनी प्रावधान के पद छोड़ने के बाद भी सरकारी बंगले में रह रहे थे.

2 मई को अगली सुनवाई

इस मामले पर अगली सुनवाई 2 मई को होगी. गौरतलब है कि यूपी की पिछली अखिलेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नया कानून पास कर दिया था. इसके तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला देने को मंजूरी दी गयी. कोर्ट में इस कानून की भी समीक्षा होनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी, कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध
Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी, कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
'काशी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद' चैत्र नवरात्र से पहले वाराणसी नगर निगम में बड़ा फैसला
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
गुरुग्राम: 2 साल की मासूम को गोद में लेकर 23वीं मंजिल से कूदा पिता, दोनों की दर्दनाक मौत
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'

वीडियोज

'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget