एक्सप्लोरर

फिर छलका शिवपाल का दर्द, कहा- मैनें कहा था कि स्टाम्प पर लिखवा लो सीएम नहीं बनना

शिवपाल बोले कि जब धर्म का नाश करने की कोई कोशिश करता है और सत्य पर नहीं चलता तो उसका कोई नाम नहीं लेता है. ये कहावत है कि सत्ता पाकर मद आ जाता है, अभिमान आ जाता है. रावण को आया, कंस को आया और इन सबका नाश हुआ.

लखनऊ: शिवपाल सिंह यादव ने भले ही ''समाजवादी सेक्युलर मोर्चे'' का गठन कर लिया हो पर समाजवादी पार्टी में उपेक्षा को लेकर उनका दर्द रह-रह के छलक रहा है. शिवपाल कभी इशारों तो कभी कहावतों के जरिए अपना दर्द बयां कर रहे हैं. शिवपाल ने कहा, ''मैंने बहुत सोचा कि हम अलग-अलग लड़ेंगे तो नुकसान होगा, लेकिन मुझे तो सपा के टिकट से लड़ने पर ही समाजवादी पार्टी के लोग लड़ाने में लगे रहे. मेरे वोट कम हो गए, क्योंकि मेरे खिलाफ लड़ने वाले की हमारे ही लोगों ने मदद की.''

पांडवों ने तो 5 गांव मांगे, मैनें तो केवल सम्मान मांगा था

शिवपाल ने आगे कहा कि पांडवों ने तो 5 गांव मांगे, मैंने तो वो भी नहीं मांगा था, केवल सम्मान मांगा था. कहा था कि स्टाम्प पर लिखवा लो सीएम नहीं बनना. उन्होंने कहा कि मेरे पास इतने बड़े विभाग थे फिर भी कोई आरोप लगा क्या? पुलिस भर्ती में आरोप लगाया जबकि मेरे पास विभाग भी नहीं था.ऐसे ठग और चापलूसों के पास कोई विभाग नहीं होना चाहिए. हम लोगों से अपील करेंगे कि ऐसे लोगों का सम्मान ना हो.

शिवपाल ने कहा- मैंने बहुत से लोगों को काफी कुछ दिया, लेकिन वो सुदामा नहीं निकले उन्होंने कहा कि बहुत से लोग बिना मेहनत काफी कुछ चाहते हैं. लोगों के लिए हमने काफी कुछ किया, लोग उम्मीद से आते थे तो हम कोशिश करते थे के वो कुछ लेके जाए. अगर कोई दरवाज़े पर आता है तो खाली हाथ नहीं जाना चाहिए, ये धर्म है. मैंने बहुत से लोगों को काफी कुछ दिया, लेकिन वो सुदामा नहीं निकले. मैंने कहा था कि चोरी तो करो लेकिन डकैती ना करो.

शिवपाल बोले- भगवान राम को भी करना पड़ा था संकट का सामना शिवपाल यादव ने कहा कि धर्म कहता है कि सभी के साथ न्याय होना चाहिए, किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. जितने भी बड़े आदमी हुए सब पर संकट पड़ा, उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान राम मर्यादा पर चलने वाले थे, उन्हें भी संकट का सामना करना पड़ा, सीता माता का अपहरण हुआ लेकिन धर्म पर चलने वाले की ही विजय हुई.

शिवपाल का कहना है कि जो सत्य पर नहीं चलता तो उसका कोई नाम नहीं लेता शिवपाल बोले कि जब धर्म का नाश करने की कोई कोशिश करता है और सत्य पर नहीं चलता तो उसका कोई नाम नहीं लेता है. ये कहावत है कि सत्ता पाकर मद आ जाता है, अभिमान आ जाता है. रावण को आया, कंस को आया और इन सबका नाश हुआ.

मैंने नेताजी के कपड़े भी धोए हैं शिवपाल ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आना पड़ेगा. मैंने कभी पद नहीं मांगा था. अपने पुराने समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने तब से काम किया जब साइकिल भी नहीं मिलती थी, संघर्ष का दौर था. हमने सौ-सौ किलोमीटर साइकिल चलाई, मैंने नेताजी के कपड़े भी धोए हैं.

बता दें कि शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से हर तरह का नाता तोड़ लिया है. अब वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता बन गए हैं. शिवपाल यादव अब नई पहचान के साथ राजनैतिक अखाड़े में कूद पड़े हैं. सोशल मीडिया में भी उन्होंने समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है. अपने ट्वीटर और फ़ेसबुक अकाउंट से शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी का नाम हटा दिया है. उन्होंने अपना परिचय समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता के रूप में दिया है. अपने बायो में उन्होंने इटावा के जसवंतनगर से विधायक होने का भी ज़िक्र किया है. ज़िस समाजवादी पार्टी के वे संस्थापक सदस्य रहे, 36 सालों बाद अब उसी पार्टी से शिवपाल यादव के सारे संबंध ख़त्म हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
सिंघु बॉर्डर हिट एंड रन केस: ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त
सिंघु बॉर्डर हिट एंड रन केस: ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget