एक्सप्लोरर

महागठबंधन पर मंथन: एसपी को पसंद है आरएलडी और बीएसपी को पसंद है कांग्रेस

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 जुलाई को लखनऊ में होगी. इसमें किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, ये तय हो रहा है लेकिन सूत्रों ने बताया कि बीएसपी से सीटों के तालमेल पर मंथन होगा.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 जुलाई को लखनऊ में होगी. इसमें किन मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, ये तय हो रहा है लेकिन सूत्रों ने बताया कि बीएसपी से सीटों के तालमेल पर मंथन होगा. किन सीटों पर पार्टी चुनाव को लड़ना चाहिए, बैठक में इस पर रिपोर्ट पेश होगी. अखिलेश यादव पहले ही कन्नौज से और मुलायम सिंह यादव के मैनपुरी से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं. इन दोनों जगहों के नेताओं को लखनऊ बुला कर वे मीटिंग भी कर चुके हैं. सुल्तानपुर: गोमती नदी में मछली पकड़ने गए 9 बच्चे डूबे, 4 की मौत, 5 को बचाया समाजवादी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव बीएसपी के साथ मिल कर लड़ेगी लेकिन क्या इस गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल होगी? अभी फ़ैसला नहीं हुआ है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के बदले आरएलडी से चुनावी समझौते के पक्ष में हैं लेकिन मायावती गठबंधन में कांग्रेस को भी साथ रखना चाहती हैं. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. अब तक तो पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही पार्टी को उस सीट से टिकट देने का फ़ार्मूला चल रहा है लेकिन इसमें कई पेंच हैं. समाजवादी पार्टी तो बीएसपी के दबदबे वाले इलाक़े में भी कुछ सीटें चाहती है. पिछले लोकसभा चुनाव में एसपी 31 और बीएसपी 34 सीटों पर दूसरे नंबर पर थीं. आजमगढ़: सास-बहू की लड़ाई के बीच बाप-बेटे भिड़े, मारपीट में पिता की मौत कांग्रेस 6 जबकि आरएलडी और आप एक एक सीट पर दूसरे नंबर पर थी. अब तक के फ़ार्मूले के हिसाब समाजवादी पार्टी को 36 सीटें मिलनी चाहिए. पिछले चुनाव में एसपी 5 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इस हिसाब से समाजवादी पार्टी का हक़ 36 सीटों पर बनता है. लेकिन सूत्र बताते हैं कि बीएसपी 40 सीटों से कम पर तैयार नहीं है. कुछ सीटें ऐसी हैं जहाँ एसपी पिछली बार दूसरे नंबर पर थी लेकिन अगले चुनाव में पार्टी वहां से टिकट चाहती है. ऐसी ही कुछ सीटों पर बीएसपी की भी नज़र है. जैसे मोहनलालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट पर पिछली बार बीएसपी के आर के चौधरी दूसरे नंबर पर थे. अब वे एसपी में चले गए हैं, इसीलिए अखिलेश ये सीट उनके लिए चाहते हैं. योगी पर उनके ही कैबिनेट मंत्री का निशाना, कहा- मंत्रियों की भी नहीं सुनते बेलगाम अफसर कांग्रेस से पिछली बार सिर्फ़ सोनिया गांधी और राहुल गॉंधी ही जीत पाये थे. कांग्रेस को गठबंधन में कितनी सीटें मिल सकती हैं. समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस पर भी चर्चा हो सकती है. पार्टी की पिछली मीटिंग 4 अक्टूबर 2017 को आगरा में हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget