एक्सप्लोरर

मुलायम परिवार में सुलह के आसार नहीं, साइकिल पर दावा ठोकने आज चुनाव आयोग जाएंगे रामगोपाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच साइकिल चुनाव चिन्ह को लेकर संग्राम जारी है. आज रामगोपाल यादव अखिलेश गुट की तरफ से चुनाव आयोग को सांसदों, विधायकों और एमएलसी के हलफनामे के साथ चुनाव आयोग जाएंगे.  रामगोपाल ने कहा है कि अखिलेश के नेतृत्व में जो समाजवादी पार्टी है वो ही समाजवादी पार्टी है. हालांकि चुनाव चिन्ह साइकिल किस गुट के पास जाएगा इस पर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

  रामगोपाल यादव ने कहा है, ‘’ चुनाव आयोग के सामने सपा का पूर रिकॉर्ड है. 90 फीसदी प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि सब अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो समाजवादी पार्टी है उसके साथ हैं. उन्होंने कहा है, ‘’मामला बिलकुल साफ है. अखिलेश वाली पार्टी को ही असली समाजवादी पार्टी माना जाए और उसे ही साईकल का चुनाव चिह्न आवंटित किया जाए.’’ रामगोपाल यादव ने कहा कि 229 विधायकों में से 212 विधायकों, 68 एमएलसी में से 56 एमएलसी और 24 सांसदों में से 15 सांसदों ने हलफनामे पर हस्ताक्षर किए हैं. दिनभर चलता रहा बैठकों का दौर पिता-पुत्र का झगड़ा सुलझाने के लिए सुबह से ही बैठकों का दौर चलता रहा. सुबह साढ़े दस बजे शिवपाल यादव, अखिलेश यादव से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान शिवपाल ने अखिलेश से कहा कि वह और अमर सिंह इस्तीफा देने को तैयार हैं, नेताजी ने आपको बुलाया है. वहीं, इसके बाद मुलायम के घर पर अमर, शिवपाल और मुलायम की बैठक भी हुई.

घमासान को शांत कराने में जुटा परिवार

वहीं, पार्टी में मचे घमासान को शांत कराने में अब पूरा सैफई परिवार जुट गया है. कल देर रात तक सुलह की कोशिशों के लिए बैठकों का दौर चलता रहा. हालांकि फिलहाल अखिलेश और मुलायम खेमे की दरार भरती नज़र नहीं आ रही है. इधर पार्टी की कमान अपने हाथ में ले चुके अखिलेश ने संगठन में तब्दीलियां करनी भी शुरु कर दी हैं.

नहीं शांत हो रहा समाजवादी पार्टी में मचा घमासान

गुरुवार देर रात जब शिवपाल यादव और अमर सिंह, मुलायम सिंह यादव से मिलकर वापस लौट रहे थे, बाहर मीडिया को उम्मीद थी कि बैठक में क्या हुआ इसकी जानकारी शिवपाल या अमर ज़रूर देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. गाड़ी मुलायम सिंह यादव के घर से बाहर निकली और बिना रुके सीधी निकल गई.

समाजवादी पार्टी में अब अखिलेश की ही चलेगी ?

जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, अखिलेश गुट का दावा मज़बूत होता जा रहा है. अखिलेश यादव की अपने विधायकों के साथ मीटिंग के बाद तो यही लग रहा है कि समाजवादी पार्टी में अब अखिलेश यादव की ही चलेगी.

बैठक में आए विधायकों से अखिलेश ने कहा कि यहां मौजूद किसी भी विधायक का टिकट नहीं कटेगा और अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे.  अपनी दावेदारी मज़बूत करने के लिए अखिलेश यादव के बनाए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सात और ज़िलाध्यक्षों को भी बदल दिया है. सातों ज़िलाध्यक्ष शिवपाल गुट के बताए जाते हैं.

यदुवंश में सुलह की सारी कोशिशें अब तक नाकाम ?

पार्टी और परिवार में जारी दंगल को खत्म करने के लिए गुरुवार को सुबह से लेकर देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा,  सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक, ना तो अखिलेश गुट ही झुकने को तैयार है और ना ही मुलायम गुट.

परिवार को टूट से बचाने के लिए राजनीति से दूर रहने वाले मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव और राजपाल यादव भी अचानक लखनऊ पहुंचे.पहले मुलायम से लंबी बातचीत की फिर अखिलेश यादव से भी जाकर मिले, इस बीच सुलह की कोशिशों में लगे आज़म खान दूसरी बार अखिलेश यादव से मिले. आज़म को अभी भी उम्मीद है कि पिता-पुत्र में सुलह हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget