एक्सप्लोरर

सत्ता में आने के बाद जातिवादी हिंसा पर उतारू हो गए हैं BJP-RSS के लोग: मायावती

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जातीय हिंसा और जान-माल के नुकसान के लिये यूपी की बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला. मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जातिवादी तत्व सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके माहौल बिगाड़ रहे हैं.

'जातिवादी हिंसा पर उतारू हो गये हैं BJP और RSS के लोग'

सहारनपुर दौरे से लौटने के बाद मायावती ने कहा कि बीजेपी और संघ के जातिवादी, शरारती और आपराधिक तत्वों ने पहले सांप्रदायिकता का ज़हर घोलकर अपने राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ को पूरा किया और अब सत्ता में आने के बाद जातिवादी हिंसा पर उतारू हो गये हैं.

उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि सहारनपुर में जातीय हिंसा तथा संघर्ष थम नहीं पा रहा है और शासन-प्रशासन की मिलीभगत से निर्दोष लोगों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है और उनकी हत्या भी की जा रही है.

'दलितों को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला'

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कल शब्बीरपुर गांव के दौरे में उन्होंने सर्वसमाज के लोगों से शान्ति और आपसी भाईचारे की अपील की थी, लेकिन उनके लौटने के बाद जि़ला प्रशासन की लापरवाही, बल्कि मिलीभगत से बीजेपी समर्थकों ने दलितों को रास्ते में रोक-रोककर उन पर जानलेवा हमला किया, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी औऱ कई अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये.

उन्होंने मौजूदा हालात के लिये प्रदेश की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बीजेपी और संघ के जातिवादी तत्व सामाजिक भाईचारे को बिगाड़ने के लिये सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरपयोग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget