एक्सप्लोरर

आर्टिकल 370 के सवाल पर भड़के जेडीयू नेता आरसीपी सिंह, कहा- BJP के साथ सीटों के समझौते में कोई परेशानी नहीं

राज्य सभा सांसद आर सीपी सिंह ने आर्टिकल 370 पर कहा है कि संविधान में अगर कोई भी कानून बन जाता है तो उसको सबको पालन करना पड़ता है.

पटना: आर्टिकल 370 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए फिलहाल गले की फांस बन गया है. नीतीश कुमार इसपर खुद चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन उनके सिपहसालार इस गुत्थी को सुलझाने में लगे हैं. आज जेडीयू की एक बैठक के बाद राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह 370 के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क गए.

दरअसल आज जेडीयू विधायक अभय कुशवाहा के आवास पर युवा जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई. इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि जिस फार्मूले पर लोकसभा में चुनाव लड़ा गया था उसी फार्मूले के तहत आगामी विधानसभा में एनडीए के साथ चुनाव लड़ा जाएगा.

वही अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक मुद्दे पर पत्रकारों के द्वारा पूछे गए प्रश्न पर आरसीपी सिंह ने कहा कि ट्रिपल तलाक मुद्दे पर जेडीयू ने समझौता नहीं किया था और इसलिए हमने संसद से वॉकआउट किया. लेकिन जब देश में कानून बन जाता है तो उसका पालन सभी दलों को करना पड़ता है. अब इन सब बातों का कोई मतलब नहीं रह गया है. कानून बन गया है तो उसका पालन सभी को करना पड़ेगा.

वहीं अनुच्छेद 370 पर आर सीपी सिंह पत्रकारों पर भड़क गए.उन्होंने कहा, "अब अनुच्छेद 370 नहीं है. क्या कभी आप टीवी देखें हैं. राज्यसभा में और लोकसभा में हमारे पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है. उसके बाद वोट हुआ और बहुमत से पास हो गया तो आज धारा 370 का सवाल क्यों उठा रहे हैं. समस्या आपकी है कि आप आंख और कान दोनों बंद किए रहते हो. ये मामला तो बहुत पहले ही समाप्त हो गया है. अब क्या है जो जानना चाहते हैं. आपको बेसिक जानकारी होनी चाहिए. संविधान में 51A पढ़ लीजिए, उसमें लिखा है कि संविधान में अगर कोई भी कानून बन जाता है तो उसको सबको पालन करना पड़ता है.''

आरसीपी सिंह ने कहा कि लोकसभा में जो गणित था वही विधानसभा में भी होगा इसमे कोई बदलाव नही होगा. ये बात पिछले पांच दिनों में कई बार बोल चुका हूं कि जो लोकसभा में रहा था वहीं रहेगा. अभी चुनाव में एक साल का समय है और सीट बंटवारा सबसे मुश्किल काम है और हम उसको चुटकी में हल कर देंगे. कोई मुश्किल नहीं, कोई समस्या नहीं, सौहार्द पूर्ण वातावरण में समस्या का समाधान होगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
CM योगी बोले- 'हमारी आस्था को नष्ट करने का प्रयास करने वाले इतिहास के पन्‍नों में मिट गये'
CM योगी बोले- 'हमारी आस्था को नष्ट करने का प्रयास करने वाले इतिहास के पन्‍नों में मिट गये'
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, SC-ST के बाद अब लगा POCSO एक्ट
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, SC-ST के बाद अब लगा POCSO एक्ट
जयपुर में जन्माष्टमी की धूम! पीली ड्रेस में कान्हा बनकर आए नन्हे बच्चे
जयपुर में जन्माष्टमी की धूम! पीली ड्रेस में कान्हा बनकर आए नन्हे बच्चे

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget